Box Office Clash: Ananya Panday की फिल्म को ठंडा Response, 'Drishyam 3' का जलवा बरकरार

Box Office Clash: Ananya Panday की फिल्म को ठंडा Response, 'Drishyam 3' का जलवा बरकरार


हालिए शुक्रवार को  बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई है। इसके साथ ही मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज हो चुकी है। ये दो न्यू रिलीज फिल्में ‘करुप्पु’पति पत्नी और वो दो’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्में अभी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों के लिए बीता हुआ शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा है।
चांद मेरा दिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बीते शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि, इस फिल्म ने पहले दिन 2.90 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म की कमाई काफी धीरे से हो रही है। अब देखना बाकी है कि ये फिल्म वीकेंड पर धमाल मचाती है या नहीं।
दृश्यम 3
मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है दृश्यम 3। मोहनलाल की दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। फिल्म ने शुरुआत में 15.85 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे शुक्रवार को इस फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3’ ने 11.05 करोड़ रुपए की कमाई की। जो कि इनके पहले दिन की कमाई से कम है। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
पति पत्नी और वो दो
इस समय सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की तीन हीरोइनों वाली ‘पति पत्नी और वो दो’ को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब फिल्म के दूसरे हफ्ते की शुरुआत धीमी रही है। शुक्रवार को आठवें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपए कमाए हैं। ‘पति पत्नी और वो दो’ की कुल कलेक्शन 30.35 करोड़ रुपए हो गया है। 
कृष्णावतारम पार्ट 1
हर किसी को अलग-अलग जॉनर वाली फिल्में काफी पसंद होती है। इस बीच भगलवान श्रीकृष्ण की रसलीलाओं को दिखाने वाली फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ तीसरे हफ्ते भी बनी हुई है। शुक्रवार को अपने 16वें दिन फिल्म ने 82 लाख रुपए की कमाई की है।  बता दें कि, इससे पहले गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 1.11 करोड़ रुपए रहा है। अब तक फिल्म ने 16 दिनों में 25.42 करोड़ रुपए की कमाई की है।
राजा शिवाजी
चौथ हफ्ते में रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर बनीं हुई है। फिल्म ने 22वें दिन चौथे शुक्रवार को भी 60 लाख रुपए की कमाई की है। इस तरह से 22 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 89.55 करोड़ रुपए रहा है। 



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *