Box Office Day 2: मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, 2 दिन में अली फजल की 12 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News


Mirzapur The Movie Box Office: मिर्जापुर द मूवी ने दो दिन में अली फजल की 12 फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई कम हुई है। 

मिर्जापुर द मूवी का आज बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन है। फिल्म ने दो दिन में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले आज यानी शनिवार को फिल्म की कमाई कम हुई है। ‘गुड्डू भैया’ की इस फिल्म ने दो दिन में ही अली फजल की 12 फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन

sacnilk.com के मुताबिक, मिर्जापुर द मूवी ने आज यानी 5 सितंबर को रात 10 बजे तक 22.79 करोड़ की कमाई की है। हिंदी भाषा में फिल्म ने 22.61 करोड़ की कमाई की है। वहीं, तेलुगु भाषा में 18 लाख की कमाई की है।

मिर्जापुर द मूवी की कितनी हुई टोटल कमाई?

शुक्रवार की बात करें तो फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 48.54 करोड़ हो गया है। मिर्जापुर द मूवी की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी हुई है। अब देखना होगा कि क्या मिर्जापुर ये रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बनाए रह सकती है या नहीं?

अली फजल की 12 फिल्मों को पछाड़ा

मिर्जापुर द मूवी की कमाई ने दो दिन में ही अली फजल की 12 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अली फजल के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

क्या मिर्जापुर बन पाएगी अली फजल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म?

boxofficeindia.com के मुताबिक, अली फजल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म फुकरे 3 है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुकरे 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 96.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में ही 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। अगर ये फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है ये अली फजल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

अली फजल की टॉप 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  1. फुकरे 3: अली फजल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फुकरे 3 है। फिल्म ने भारत में 96.65 करोड़ की कमाई की थी।
  2. फुकरे रिटर्न्स: लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 2017 में आई फिल्म फुकरे रिटर्न्स है। फिल्म ने भारत में 77 करोड़ 90 लाख और 50 हजार की कमाई की थी।
  3. मेट्रो इन दिनों: लिस्ट में तीसरे नंबर पर 2025 में रिलीज हुई फिल्म मेट्रो इन दिनों है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 52.11-53.42 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।

    मिर्जापुर द मूवी ने अली फजल की किन फिल्मों को पछाड़ा?

फिल्मों का नाम कमाई (नेट कलेक्शन) बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट
बंटवारा 1947 36.75 करोड़
फुकरे 34 करोड़ 86 लाख 50 हजार सेमी हिट
हैप्पी भाग जाएगी 28.19 करोड़ एवरेज
हैप्पी फिर भाग जाएगी 19 करोड़ 26 लाख 25 हजार फ्लॉप
बॉबी जासूस 11 करोड़ 93 लाख 50 हजार फ्लॉप
खामोशियां 9.63 करोड़ फ्लॉप
प्रस्थानम 5.51 करोड़ डिजास्टर
ऑलवेज कभी-कभी 3 करोड़ 7 लाख 75 हजार डिजास्टर
सोनाली केबल 82.15 लाख डिजास्टर
मिलन टॉकीज 33 लाख डिजास्टर
बात बन गई 18 लाख डिजास्टर
फॉर हेयर ऑर टू गो 25 हजार डिजास्टर

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *