Bsnl का धमाकेदार ऑफर:मात्र ₹1449 में पूरे 6 महीने का ब्रॉडबैंड और फ्री Ott, महंगे इंटरनेट से मिलेगी छुट्टी! – Bsnl 1449 Rupees 6 Months Broadband Plan For Rural India Details

Bsnl का धमाकेदार ऑफर:मात्र ₹1449 में पूरे 6 महीने का ब्रॉडबैंड और फ्री Ott, महंगे इंटरनेट से मिलेगी छुट्टी! – Bsnl 1449 Rupees 6 Months Broadband Plan For Rural India Details

आज के इस डिजिटल युग में हाई-स्पीड इंटरनेट हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। लेकिन, हर महीने 1,000 रुपये या उससे ज्यादा का ब्रॉडबैंड बिल भरना आम आदमी की जेब पर काफी भारी पड़ता है। ग्राहकों की इसी परेशानी को समझते हुए, सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला है, जो प्राइवेट ब्रॉडबैंड कंपनियों की नींद उड़ा सकता है। कंपनी मात्र ₹1,449 में पूरे 6 महीने का ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आई है, जो आम जनता के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।


ग्रामीण इलाकों के लिए खास है यह प्लान    


  • BSNL ने इस किफायती पैकेज को मुख्य रूप से भारत के ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है और इसे ‘रूरल एंट्री प्लान’ का नाम दिया है। अगर आप 1,449 रुपये के इस प्लान का गणित समझें, तो हर महीने का खर्च लगभग 241 रुपये ही आता है।

  • कंपनी ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए इसे मासिक विकल्प में भी पेश किया है। यदि आप इसे सिर्फ एक महीने के लिए लेना चाहते हैं, तो आपको 259 रुपये का भुगतान करना होगा। ध्यान दें कि यहां बताई गई कीमत प्लान का बेस प्राइस है, जिसपर जीएसटी अलग से लागू होगा।

क्या-क्या मिलेंगे फायदे?

₹1,449 वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में ग्राहकों को 25Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ 700GB डेटा मिलता है। तय डेटा सीमा पूरी होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि स्पीड घटकर 2Mbps रह जाती है।

इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट अलग से खरीदना होगा।

OTT का भी मिलेगा एक्सेस

इस बेहतरीन प्लान का सबसे बड़ा आकर्षण इसका एंटरटेनमेंट पैकेज है। इतने सस्ते ब्रॉडबैंड के साथ BSNL यूजर्स को प्रसार भारती (WAVES) प्रीमियम का ‘ओवर-द-टॉप’ (OTT) सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दे रहा है। यानी आपके इंटरनेट के साथ मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम है।

Source link
#Bsnl #क #धमकदर #ऑफरमतर #म #पर #महन #क #बरडबड #और #फर #Ott #महग #इटरनट #स #मलग #छटट #Bsnl #Rupees #Months #Broadband #Plan #Rural #India #Details

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *