CAG रिपोर्ट में 54 रेलवे स्टेशन कसौटी पर खरे उतरे, इंदौर शहर भी शामिल, भोपाल-जबलपुर में मिली कमियां

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने और यात्री सुविधाएं बढ़ाने के दावों के बीच नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट ने न्यूनतम जरूरी सुविधाओं की जमीनी स्थिति सामने रखी है। देश के 16 रेलवे जोन के 512 चयनित गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों के ऑडिट में केवल 54 स्टेशन ऐसे मिले, जहां जांची गई न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी नहीं मिली। इनमें मध्य प्रदेश का इंदौर रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

जबकि भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और रतलाम स्टेशनों पर खामियां मिली हैं। रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी नहीं मिलने वाले 54 स्टेशनों में एनएसजी-दो श्रेणी के आठ स्टेशन हैं। इनमें आगरा कैंट, इंदौर, जयपुर, कोटा, नागपुर, नासिक रोड, पाटलिपुत्र और टाटानगर शामिल हैं। यहां एनएसजी-दो रेलवे की गैर-उपनगरीय स्टेशन श्रेणी है। कैग के अध्ययन में गैर-उपनगरीय स्टेशनों को एनएसजी-एक से एनएसजी-छह तक छह श्रेणियों में बांटा गया था।

एनएसजी-एक और एनएसजी-दो अपेक्षाकृत अधिक यात्री वाले बड़े स्टेशन वर्ग हैं।

भोपाल समेत अन्य स्टेशनों की स्थिति…

पेयजल नल, बैठने की व्यवस्था, टायलेट, पंखे, वाटर कूलर और डस्टबिन में कमी दर्ज की गई।

जबलपुर

उन स्टेशनों में शामिल पेयजल नलों की उपलब्धता में कमी मिली।

ग्वालियर

प्लेटफार्म शेल्टर, यूरिनल और पंखों से जुड़ी कमियां दर्ज की गईं।

रतलाम

पंखों की संख्या निर्धारित मानक से कम मिली।

कैग की 16 सुविधाओं की कसौटी पेयजल नल, प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था, प्लेटफार्म शेल्टर, यूरिनल, शौचालय, उच्चस्तरीय प्लेटफार्म, पंखे, फुटओवर ब्रिज, घड़ी, सार्वजनिक उद्घोषणा, डस्टबिन सहित अन्य आवश्यक यात्री सुविधाएं।

यह भी पढ़ें- Indore: गणेशोत्सव और नवरात्र से पहले प्रशासन सख्त, POP मूर्तियों की बिक्री पर लगाई रोक

Source link
#CAG #रपरट #म #रलव #सटशन #कसट #पर #खर #उतर #इदर #शहर #भ #शमल #भपलजबलपर #म #मल #कमय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *