CEC का पुतला जलाने से पहले 7 कांग्रेसी हिरासत में:  भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन की तैयारी थी, पुलिस ने 3 घंटे बैठाकर छोड़ा – Harda News

हरदा में युवा कांग्रेस ने बुधवार शाम को भाजपा कार्यालय के सामने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने की तैयारी की थी। कुछ कार्यकर्ता पुतला लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस ने उन्हें करीब तीन घंटे तक थाने में बैठाकर रखा और शाम 6 बजे छोड़ा। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को भी दिल्ली में हिरासत में लिया गया था। चौहान ने कहा कि उन्होंने पुतला दहन की सूचना प्रशासन को दी थी, फिर भी पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया और कार्यक्रम रोका। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार पर जोर दिया। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने पुष्टि की कि पुतला दहन से पहले सात लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर वे अपने कार्यालय की सुरक्षा के लिए बैठे थे। मशाल कल के आयोजन को लेकर बनाई गई थी।

Source link
#CEC #क #पतल #जलन #स #पहल #कगरस #हरसत #म #भजप #करयलय #क #समन #परदरशन #क #तयर #थ #पलस #न #घट #बठकर #छड #Harda #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *