Cheapest Branded Bags in Delhi: दिल्ली को सस्ते बाजारों का हब कहा जाता है. यहां पर कपड़े हो, जूते हो या फिर ज्वैलरी और बैग्स ही क्यों ना हो, दिल्ली में हर चीज के लिए एक अलग से बाजार है. कपड़ों के बाजारों के बारे में तो आपने बहुत सुना होना, लेकिन क्या यहां के बैग्स की बाजार देखी है? अगर नहीं देखी है, तो आइये आपको बताते हैं.
अगर आपको महंगे ब्रांड के बैग पसंद हैं, लेकिन उन पर हजारों रुपये खर्च नहीं करना चाहते, तो दिल्ली के कुछ बाजार आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. यहां कम बजट में ट्रेंडी हैंडबैग, स्लिंग बैग, टोट बैग और दूसरे फैशन बैग मिल जाते हैं. हालांकि, ‘ब्रांडेड कॉपी’ खरीदते समय ये समझना जरूरी है कि ये असली ब्रांडेड प्रोडक्ट नहीं होते. नकली लोगो या ट्रेडमार्क वाली कॉपी खरीदने-बेचने से जुड़े कानूनी पहलू भी हो सकते हैं. इसलिए बेहतर है कि आप बिना नकली लोगो वाले ब्रांड-लुक या इंस्पायर्ड डिजाइन चुनें.
ये भी पढ़ें: मां बाप इस्तेमाल कर सकते हैं बच्चे के PPF का पैसा? कोर्ट ने सुनाया फैसला
इंद्रलोक मार्केट
ये मार्केट दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 से बाहर निकलकर आपको मिल जाएगा. इस मार्केट में हर गुरुवार को एक स्पेशल बाजार लगता है, जिसमें स्टाइलिश पर्स और ब्रांडेड कॉपियां 200 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की कीमत में आसानी से मिल जाते हैं. बस आपको यहां पर सस्ती ब्रांडेड कॉपीज खरीदने से पहले थोड़ा सोच- विचार और क्वालिटी देखना होगी.

गफ्फार मार्केट
अगर आपको इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड्स काफी पसंद हैं, लेकिन रेंज आपके लिए बहुत हाई- फाई है, तो इनकी हूबहू और प्रीमियम रेप्लिका आपको दिल्ली के गफ्फार मार्केट में मिल जाएगी. इस बाजार को इसी के लिए पहचाना जाता है. इस मार्केट में बैग्स की कीमत महज 300 रुपये से शुरू होती है और 2500 रुपये तक में एक से बढ़कर एक लग्जरी बैग्स आपको मिल जाएंगे.

पालिका बाजार
दिल्ली का मशहूर इलाका CP यानी कनॉट प्लेस में वैसे तो कई सारे ब्रांड्स हैं. लेकिन फिर भी यहां का पालिका बाजार काफी मशहूर है. पालिका बाजार बजट शॉपिंग के लिए जाना जाता है. यहां बैग और फैशन एक्सेसरीज की कई दुकानें हैं. इस बाजार में आपको ब्रांडेड बैंग्स की कॉपी काफी सस्ती रेंज में मिल सकती है. सेम कॉपी या आप चाहें तो यहां से किसी बड़े ब्रांड के बैग की ‘फर्स्ट कॉपी’ भी खरीद सकते हैं.

गांधी नगर मार्केट
हालांक ये मार्केट लोगों के बीच उतना ज्यादा चर्चित या पॉपुलर नहीं है, क्योंकि ये सीलमपुर की तंग गलियों से होकर जाता है. लेकिन बैग्स के एक्सक्लूसिव ब्रांडेड कलेक्शन (फर्स्ट या सेकंड कॉपी) और रेप्लिका इस मार्केट में बहुत आसानी से मिल जाएंगे. यहां बैग्स की कीमत महज 150 रुपये से शुरू होती है और 1200 से 2500 तक की रेंज में अच्छे और सुंदर बैग्स मिल जाते हैं.

लाजपत नजर मार्केट
दिल्ली में स्थित लाजपत नजर मार्केट सिर्फ कपड़ों का मार्केट ही नहीं है, बल्कि यहां एक्सेसरीज और शूज का भी अच्छा कलेक्शन है. इस मार्केट में अच्छे और ब्रांडेड बैग्स की भी सस्ती कॉपी मिलती है. यहां आपको LV, गुच्ची जैसे बड़े ब्रांड्स के बैग बहुत अच्छी रेंज में मिल जाएंगे. यहां बैद्स की कीमत 250 रुपये से शुरू होती है और 5000 तक के बैग्स मिल सकते हैं.

M ब्लॉक मार्केट
अगर रेप्लिका बग्स खरीदने के लिए आपका बजट थोड़ा सा ज्यादा है तो दिल्ली का M ब्लॉक मार्केट सबसे बेस्ट है. यहां कई साी छोटी-छोटी दुकानें हैं, जहां पर दिल्ली का सबसे ज्यादा फैशनेबल स्टफ मिल सकता है. इस मार्केट में डिजाइनर बैग्स की रेप्लिका तक बहुत अच्छे दाम में मिल जाते हैं. यहां आपको हर साइज के डिजाइनर और स्टाइलिश बैग्स आसानी से मिल जाएंगे.

ब्रांडेड रेप्लिका बैग्स खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
बाजार में जब भी जाए तो ऐसा ना करें कि सस्ता बैग देखकर तुरंत खरीद लिया, इसकी बजाय कुछ चीजें चेक कर लेना बहुत जरूरी है. जैसे:
- सबसे पहले बैग की जिप
- बैग की सिलाइ और फिनिशिंग चेक करें.
- बैग का हैंडल और स्ट्रैप अच्छे से चेक करें.
- बैग का मटेरियल चेक करें कि वो बहुत पतला या कमजोर ना हो.
- बैग में लगा अस्तर चेक करें और पॉकेट भी अच्छे से देख लें.
ये भी पढ़ें: फ्लाइट में खो गया सामान, 3 दिन तक नहीं मिला, यात्री को मिला भारी मुआवजा
मोलभाव है जरूरी
दिल्ली के स्ट्रीट मार्केट में मोलभाव करना आम बात है.यहां दुकानदार की बताई पहली कीमत पर तुरंत खरीदारी करने वालों को पहले ही पकड़ लिया जाता है कि ये बाहरी व्यक्ति है और फिर खूब लूट जाता है बड़े दामों के नाम पर. ऐसे में एक दुकान से ही खरीदने से बेहतर है कि आसपास की दुकानें भी चेक कर लें. इससे आपको सही कीमत का अंदाजा हो जाएगा. लेकिन बहुत कम कीमत के चक्कर में क्वालिटी से समझौता न करें.
Source link
#Cheapest #Bags #Market #बरडड #बगस #क #ससत #कप #क #लए #दलल #क #कस #बजर #स #कर #शपग


