Cheapest Market: दिल्ली के सरोजिनी नगर से कम नहीं हैं मुंबई के ये 5 मार्केट, सस्ते में मिलेंगे कपड़े

Cheapest Market: दिल्ली के सरोजिनी नगर से कम नहीं हैं मुंबई के ये 5 मार्केट, सस्ते में मिलेंगे कपड़े

Cheapest Market in Mumbai: दिल्ली के सरोजिनी नजर, जनपथ, लाजपथ और चांदनी चौक, सदर बाजार का नाम तो सभी ने सुना है. सभी को पता भी है कि यहां सबसे सस्ते कपड़े, ज्वैलरी और बाकी सामान भी मिलता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि मुंबई भी सस्ते और फैशनेबल कपड़ों का अच्छा खासा हब है. इन बाजारों में एक से बढ़कर एक सस्ते और अच्छा कपड़े मिलते हैं, ऐसे कि आप एक कपड़ा लेने जाएंगे और 4 साथ लेकर आएंगे. इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ मैचिंग शूज और एक्सेसरीज भी लेकर आएंगे.

मुंबई में भी हैं सस्ते बाजार
मायानगरी मुंबई सिर्फ सपनों का शहर ही नहीं है बल्कि सस्ती और ट्रेंडी शॉपिंग के लिए भी काफी पहचाना जाता है. अगर आप मुंबई में रहते हैं या फिर कुछ दिनों के लिए मुंबई घूमने जा रहे हैं, तो कम बजट में कपड़े खरीदने के लिए मुंबई के 5 मशहूर बाजारों में जरूर जाइएयेगा. यहां आपको टी-शर्ट, टॉप, शर्ट, जींस, ड्रेसेज से लेकर जूते और फैशन एक्सेसरीज तक कई चीजें किफायती दामों में मिल जाएंगी. तो आइये बताते हैं आपको इस 5 बाजारों की लिस्ट और यहां किस रेंज में कपड़े आपको आसानी से मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें: मैच्योरिटी से पहले ही पॉलिसी बंद कर रहे लोग, सरकार के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

फैशन स्ट्रीट, चर्चगेट
मुंबई का फैशन स्ट्रीन मार्केट कम बजट में कपड़े खरीदने वालों के बीच काफी प़पुलर है. यहां यंगस्टर्स के लिए टी-शर्ट, टॉप, शर्ट, जींस, शॉर्ट्स और वेस्टर्न कपड़ों की कई वैरायटी मिल सकती है. यहां कपड़ों की कीमत करीब 150 रुपये से शुरू होती है. यहां आप दुकानों पर बार्गेनिंग भी कर सकते हैं, किफायती दामों में हर चीज खरीद सकते हैं.

Cheapest Market: दिल्ली के सरोजिनी नगर से कम नहीं हैं मुंबई के ये 5 मार्केट, सस्ते में मिलेंगे कपड़े

लिंकिन रोड, बांद्रा
ब्रांद्रा का केवल बैंडस्टैड ही नहीं बल्कि लिंकन रोड भी काफी मशहूर है. यहां का सबसे मशहूर स्ट्रीट मार्केट लोगों के लिए अच्छा- खासा आकर्षण का केंद्र रहता है. इस मार्केट में ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़ों के साथ जूते, बैग और काफी अच्छी एक्सेसरीज भी मिलती हैं. यहां पर कपड़ों की शुरुआती कीमत 100-200 रुपये से शुरू होती है.

Cheapest Market: दिल्ली के सरोजिनी नगर से कम नहीं हैं मुंबई के ये 5 मार्केट, सस्ते में मिलेंगे कपड़े

हिल रोड, बांद्रा
बांद्रा का एक मार्केट और शॉपोहॉलिक लोगों के बीच काफी मशहूर है. यहां का हिल रोड भी कम बजट में फैशन शॉपिंग के लिए जाना जाता है. यहां वेस्टर्न और एथनिक कपड़ों के साथ फुटवियर और फैशन एक्सेसरीज भी मिल सकती हैं. इस बाजार में आपको स्ट्रीट स्टॉल के साथ छोटी दुकानों में भी कई सारे ऑप्शंस नजर आएंगे.

Cheapest Market: दिल्ली के सरोजिनी नगर से कम नहीं हैं मुंबई के ये 5 मार्केट, सस्ते में मिलेंगे कपड़े

कोलाबा कॉजवे, कोलाबा
अगर आप कपड़ों के साथ-साथ ज्वेलरी, बैग, सनग्लासेज और अन्य फैशन एक्सेसरीज भी खरीदना चाहते हैं तो कोलाबा कॉजवे एक अच्छा ऑप्शन है. यहां कई तरह के ट्रेंडी कपड़े मिलते हैं. यहां पर्यटकों की संख्या ज्यादा होने के कारण बार्गेनिंग करना खास तौर पर जरूरी है. इससे अच्छी रेंज में आपको अच्छी चीजें मिल जाएंगी. इस मार्केट में कपड़ों की कीमत लगभग 200 रुपये से शुरू होती है.

Cheapest Market: दिल्ली के सरोजिनी नगर से कम नहीं हैं मुंबई के ये 5 मार्केट, सस्ते में मिलेंगे कपड़े

गांधी मार्केट, सिओन
अच्छी और सस्ती खरीदारी के लिए मुंबई के सिओन में स्थित गांधी मार्केट भी एक अच्छा ऑप्शन है. इस मार्केट में रोज पहनने वाले कपड़े, कुर्ती, टी-शर्ट, शर्ट, जींस और एथनिक कपड़े अच्छी रेंज में मिल जाते हैं. यहां पर इन कपड़ों की कीमत महज 150 रुपये से शुरू होती है. इस मार्केट में भी यदि आप अच्छी तरह से दुकानदारों के साथ बार्गेनिंग करेंगे तो आपके कपड़े, जूते, एक्सेसरीज सबकुछ काफी अच्छी और किफायती रेंज में मिल जाएगा.

Cheapest Market: दिल्ली के सरोजिनी नगर से कम नहीं हैं मुंबई के ये 5 मार्केट, सस्ते में मिलेंगे कपड़े

ये भी पढ़ें: 2500 रुपए तो मिलेंगे, लेकिन कैसे? दिल्ली की महिलाएं आवेदन के लिए तैयार रखें ये कागज

एक नजर में देखें सारे बाजारों की मिनिमम और मैक्सिमम रेंज:

बाजार मिनिमम रेंज मैक्सिमम रेंज
फैशन स्ट्रीट मार्केट 100 रुपये  700 रुपये
लिंकिन रोड 100 रुपये  500 रुपये
हिल रोड 200 रुपये  1000 रुपये
कोलाबा कॉजवे 200 रुपये  900 रुपये
गांधी मार्केट 150 रुपये  700 रुपये

कौन सा बाजार है सबसे सस्ता?
अगर आपका बजट बहुत कम है यानी कि आप 100 रुपये की रेंज से शुरू होने वाले कपड़े खरीदना चाहते हैं तो फैशन स्ट्रीट और लिंकिन रोड से शुरुआत करना बेहतर हो सकता है. वहीं अगर कपड़ों के साथ एक्सेसरीज भी खरीदना हैं तो कोलाबा कॉजवे मार्केट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस भी मार्केट में जाएंगे वहां पर बार्गेनिंग जरूर करें. हालांकि इन बाजारों को लेकर कपड़े की क्वालिटी पर ग्यारंटी नहीं दी सकती है. ऐसे में शॉपिंग अपनी सूझ- बूझ और समझदारी के साथ ही करें.

Source link
#Cheapest #Market #दलल #क #सरजन #नगर #स #कम #नह #ह #मबई #क #य #मरकट #ससत #म #मलग #कपड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *