Chengalpattu Court | Vijay Wife Sangeetha Withdraws Divorce Petition

Chengalpattu Court | Vijay Wife Sangeetha Withdraws Divorce Petition

चेंगलपट्‌टू (तमिलनाडु)5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Chengalpattu Court | Vijay Wife Sangeetha Withdraws Divorce Petition

विजय और संगीता की शादी 10 जुलाई 1998 को यूके में रजिस्टर हुई। 25 अगस्त 1999 को दोनों ने चेन्नई में पारंपारिक तरीके से शादी की थी।

तमिलनाडु के CM विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दाखिल तलाक की अर्जी वापस ले ली है। शुक्रवार को इस केस के सुनवाई थी, इसमें वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई। उन्होंने जज सुजाता को अर्जी वापस लेने की जानकारी दी।

जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे पूछताछ की और फिर अर्जी स्वीकार करते हुए तलाक का केस खत्म कर दिया। संगीता ने इसी साल फरवरी 2026 में तलाक की अर्जी दायर की थी।

उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। विजय ने इसी साल 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

विजय की पत्नी संगीता श्रीलंकाई मूल की हैं।

विजय की पत्नी संगीता श्रीलंकाई मूल की हैं।

अर्जी में लिखा था- अप्रैल 2021 से विजय के एक्ट्रेस से संबंध

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, संगीता ने याचिका में कहा था कि उनके पति का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं। उन्हें इस बारे में अप्रैल 2021 में पता चला। हालांकि, उन्होंने एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया।

उन्होंने यह भी बताया था कि विजय ने उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दी। उपेक्षित किया और छोड़ दिया। जरूरत पड़ने पर वह उस अभिनेत्री को भी मामले में दूसरा पक्षकार बनाएंगी।

संगीता का कहना था कि उनका रिश्ता पूरी तरह टूट चुका है। विजय भावनात्मक रूप से उनसे दूर हो गए हैं। उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते थे। ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी थीं कि उन्हें एक ही घर में अलग रहना पड़ रहा था। इसलिए स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक दिया जाए।

चुनाव के दौरान चर्चा में रहा था मामला

विजय और संगीता के तलाक की कानूनी कार्यवाही 26 फरवरी को शुरू हुई थी। बाद में इसे 20 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था, जो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले का समय था।

चुनाव प्रचार के दौरान यह तलाक का मामला काफी चर्चा में रहा था।

दरअसल, एक्ट्रेस तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया।

10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं।

वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम के दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था।

तृषा और विजय की डेटिंग चर्चा

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलीं।

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलीं।

तृषा विजय के घर भी पहुंची थीं।

तृषा विजय के घर भी पहुंची थीं।

विजय ने तृषा की फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग की मंजूरी दी

विजय के सीएम बनने के बाद उनके एक फैसले की भी काफी चर्चा हुई थी, जिसमें उन्होंने तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के मॉर्निंग शो (स्पेशल स्क्रीनिंग) की विशेष अनुमति दी। बता दें कि मॉर्निंग शो पर राज्य में पिछले 3 सालों से प्रतिबंध लगा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

————————————- ये खबर भी पढ़ें:

तृषा ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी:बर्थडे के एक दिन बाद केक के साथ फोटो शेयर कर लिखा- जन्मदिन मुबारक

अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा ने मुख्यमंत्री विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने केक के साथ दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।” पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Chengalpattu #Court #Vijay #Wife #Sangeetha #Withdraws #Divorce #Petition

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *