![]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शनिवार) बैतूल प्रवास पर रहेंगे। वे यहां तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान बैतूल, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिले के करीब 3 लाख 69 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपए का बोनस वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर 443 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 12.40 बजे मिलानपुर हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम बडोरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 1.20 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बोनस वितरण और विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल रवाना होंगे।
Source link
#महन #यदव #क #आज #बतल #दर #जल #क #लख #तदपतत #सगरहक #क #मलग #करड #शहर #म #टरफक #डयवरट #Betul #News


