- Hindi News
- National
- Nagpur: Cockroach Party Leader Abhijeet Deepke Alleges Election Irregularity
नागपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने बुधवार को नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) गुरुवार को नागपुर में सेव डेमोक्रेसी, सेव कॉन्स्टिट्यूशन कार्यक्रम करेगी। यह प्रदर्शन और जनसभा शाम 4 बजे संविधान चौक पर होगी।
इससे पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि अन्य राजनीतिक पोस्ट को दबाया जा रहा है।
दीपके ने दावा किया कि जनवरी से जून के बीच इंस्टाग्राम से 50 लाख से ज्यादा पोस्ट हटाए गए। विरोध जताने के लिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी की तस्वीर लगाई और मोदी चालीसा भी बजाई।

दीपके प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी की फोटो लेकर पहुंचे।

दीपके ने फोन पर मोदी चालीसा बजाई।
दीपके बोले- CJP किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करती
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में गड़बड़ियां हो रही हैं और चुनाव केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि देश संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के अनुसार चलना चाहिए। दीपके के मुताबिक, CJP किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करती और न ही पार्टी बनाने की योजना है। संगठन रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता देना चाहता है।
पार्टी सूखेग्रस्त विदर्भ-मराठवाड़ा में अभियान चलाएगी
प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज और CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका भी शामिल होंगे। रांका ने बताया कि संगठन महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त विदर्भ और मराठवाड़ा में छह दिवसीय ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान चलाएगा। इसके तहत सदस्य किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सामने लाएंगे।
गोवा में मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद यह अभियान दिल्ली, केरल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी चलाया जाएगा। गोवा में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर नागरिक घोषणापत्र भी तैयार किया जाएगा।
Source link
#Cockroach #Party #Leader #Abhijeet #Deepke #Alleges #Election #Irregularity


