Congress Bharat Summit 2026 Hyderabad

Congress Bharat Summit 2026 Hyderabad

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Congress Bharat Summit 2026 Hyderabad

हैदराबाद के नोवोटेल होटल में भारत समिट का आयोजन होना है। कार्यक्रम स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़े।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चल रहे कांग्रेस के भारत समिट का आज समापन है। कार्यक्रम हैदराबाद के नोवोटेल होटल में आयोजित होगा। राहुल गांधी स्पीच देंगे।

कार्यक्रम में 70 देशों के 315 स्पीकर्स को शामिल होना था। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आरोप लगाया कि करीब 115-116 लोगों को वीजा जारी नहीं किया गया या बाद में उनके वीजा रद्द कर दिए गए। हमें दुख है कि वे यहां नहीं आ सके।

वहीं भारत समिट के आयोजन स्थल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें वापस जाने की मांग की।

समिट में गिलाउम लॉन्ग के आने पर विवाद, भाजपा बोली- भारत विरोधी एजेंडा चलाने वाले यहां क्यों

गिलाउम लॉन्ग इक्वाडोर के पूर्व विदेश मंत्री और CEPR के सीनियर रिसर्च फेलो हैं।

गिलाउम लॉन्ग इक्वाडोर के पूर्व विदेश मंत्री और CEPR के सीनियर रिसर्च फेलो हैं।

कांग्रेस ने इस भारत समिट में इक्वाडोर के पूर्व विदेश मंत्री गिलाउम लॉन्ग को भी बुलाया। वे CEPR (सेंटर फॉर इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च) में सीनियर रिसर्च फेलो और ‘द हेग ग्रुप’ के सीनियर डिप्लोमैटिक एडवाइजर बताए गए हैं। उन्हें हैदराबाद में कांग्रेस के भारत समिट 2026 में वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

विवाद क्यों है?

भाजपा का आरोप है कि लॉन्ग की संस्था CEPR को 2021 में जॉर्ज सोरोस समर्थित ओपन सोसाइटी पॉलिसी सेंटर से 4.20 लाख डॉलर (करीब 3.8 करोड़ रुपए) की फंडिंग मिली थी।

भाजपा की आपत्ति क्या है?

  • भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने राहुल गांधी से पूछा कि लॉन्ग को समिट में बुलाने के पीछे कांग्रेस का क्या एजेंडा है?
  • भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस जॉर्ज सोरोस से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के लोगों को मंच देकर भारत विरोधी एजेंडे और सत्ता परिवर्तन की कोशिशों को बढ़ावा दे रही है।
  • भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी लॉन्ग के सोरोस समर्थित नेटवर्क से कथित संबंधों पर सवाल उठाए।

भारत समिट का यह दूसरा एडीशन, 2025 से शुरुआत हुई

तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू के मुताबिक भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका दे रही है।

कांग्रेस का इस तरह का यह दूसरा भारत समिट है। पहला सम्मेलन 25 और 26 अप्रैल 2025 को हैदराबाद में हुआ था।

हैदराबाद में राहुल की गिग वर्कर्स रैली, महिला राइडर के पीछे बैठे

राहुल गांधी हैदराबाद में माधापुर के जयभेरी ग्राउंड तक निकाली गई रैली में शामिल हुए। इस दौरान वे एक महिल राइडर के पीछे बैठे नजर आए।

राहुल गांधी हैदराबाद में माधापुर के जयभेरी ग्राउंड तक निकाली गई रैली में शामिल हुए। इस दौरान वे एक महिल राइडर के पीछे बैठे नजर आए।

भारत समिट से पहले राहुल ने हैदराबाद में ही गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना सरकार की कल्याणकारी योजानाओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों को संबोधित किया। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Congress #Bharat #Summit #Hyderabad

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *