Cwg 2026 Day 3 Highlights:आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पांचवें स्थान पर भारत, मुक्केबाज सचिन सिवाच अगले दौर में – Commonwealth Games 2026 Day 3 Highlights: Basketball Boxing Bowls And Para Bowls Athletics Results Updates

11:34 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: भारत को नहीं मिला कोई पदक

राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरा दिन भारत के लिए पदक के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। भारत के पास तैराकी और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पदक लाने का मौका था। भारतीय तैराक पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में भी नहीं पहुंच सके। वहीं, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में भारतीय महिला टीम सब डिविजन तीन के बाद पांचवें स्थान पर रही और पदक की दौड़ से बाहर हो गई। लॉन बॉल के पुरुष एकल सेक्शनल वर्ग में पुतुल सोनोवाल को हार मिली, लेकिन वह सेमीफाइनल की दौड़ में बने हुए हैं। व्हीलचेयर महिला 3×3 बास्केटबॉल टीम को भी वेल्स से करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, लॉन बॉल महिला पेयर्स टीम ने जीत दर्ज की और अगले दौर के लिए दावा मजबूत किया। वहीं, मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। 

11:08 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पांचवें स्थान पर भारत

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक सब डिविजन 3 पूरा हो गया है। प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता ने महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश की। टीम नतीजों में भारत 123.000 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहा। अब सब डिविजन 4 शुरू होगा जिसका बाद यह तय होगा कि कौन पदक जीतेगा। हालांकि, भारत के लिए पोडियम के दरवाजे बंद हैं। 

10:52 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक का फाइनल जारी

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक का फाइनल मुकाबला जारी है। प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश कर रही हैं। भारत सब डिविजन 3 में है और फिलहाल पांचवें स्थान पर चल रहा है। सब डिविजन 4 के बाद तालिका में भारत किस स्थान पर रहेगा इससे पदक तय होगा। 

08:40 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: पुतुल सोनोवाल हारे

भारत के पुतुल सोनोवाल लॉन बॉल में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले राउंड 3 मुकाबले में हार गए। सोनोवाल का सामना मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले से हुआ जिसमें उन्हें 0-2 से हार मिली। 

08:37 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की चुनौती शुरू

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश कर रही हैं। ये मेडल राउंड है और भारत से इसमें पदक लाने की उम्मीद है। 

07:33 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: लॉन बॉल में पुरुष एकल का मैच शुरू

लॉन बॉल में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले राउंड 3 का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल का मुकाबला मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले से हो रहा है। 

06:37 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: तीसरे दिन भारत का शेष कार्यक्रम

तीसरे दिन भारत के दो और इवेंट होने अभी बाकी है जिसमें से एक मेडल इवेंट है। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से लॉन बॉल का पुरुष एकल सेक्शनल प्ले मैच होगा। इसमें भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले का सामना करेंगे। इसके बाद रात 8:15 बजे से आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश करेंगी। 

05:37 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: व्हीलचेयर 3×3 बास्केटबॉल में मिली हार

महिला व्हीलचेयर 3×3 बास्केटबॉल के पूल बी मुकाबले में भारत को वेल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वेल्स ने भारत को 16-1 से हराया। 

05:09 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: लॉन बॉल में विजय अभियान जारी

लॉन बॉल का भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला पेयर्स सेक्शनल के मुकाबले में भारत ने टोंगा को टाई ब्रेक में हराया। दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। भारत ने इसके बाद टाई ब्रेक में 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। भारत की ओर से रुपा रानी टिर्की और पिंकी ने टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन की चुनौती से बखूबी पार पाया। 

04:47 PM, 25-Jul-2026

CWG 2026 Day 3 Live: तैराकी में मिली निराशा

भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन तैराकी में निराशा मिली। पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल के हीट में भारत के दोनों ही तैराक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और फाइनल में जगह नहीं बना पाए। भारत के धक्षण शशिकुमार अपने हीट में 3:58.09 मिनट के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे और कुल 15वें स्थान पर रहकर फिनिश किया। वहीं, आर्यन नेहरा ने 4:00.26 मिनट का समय निकाला और वह अपनी हीट में आठवें स्थान पर रहे, लेकिन ओवरऑल 16वें स्थान पर फिनिश किया। इस वर्ग से शीर्ष आठ तैराकों ने फाइनल में जगह बनाई। 

Source link
#Cwg #Day #Highlightsआरटसटक #जमनसटक #म #पचव #सथन #पर #भरत #मककबज #सचन #सवच #अगल #दर #म #Commonwealth #Games #Day #Highlights #Basketball #Boxing #Bowls #Para #Bowls #Athletics #Results #Updates

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *