Cyclone Akwan Alert | Delhi Temperature Drop & Rain Forecast in MP-CG

Cyclone Akwan Alert | Delhi Temperature Drop & Rain Forecast in MP-CG

नई दिल्ली/लखनऊ/भोपाल/जयपुर/पटना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Cyclone Akwan Alert | Delhi Temperature Drop & Rain Forecast in MP-CG

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी जारी है। इसके असर से मैदानी राज्यों में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

गुरुवार को राजस्थान के फतेहपुर में पारा 5.7°C दर्ज किया गया। एमपी में कटनी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 7°C तक पहुंच गया। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7°C रहा।

ठंड के साथ ही कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सुबह घना कोहरा छाया है।

इधर चक्रवाती तूफान अकवान का असर देश के कई राज्यों में दिख रहा है। इसके चलते बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

सैटेलाइट तस्वीर में बादलों का मूवमेंट

देशभर से मौसम की तस्वीरें

श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कोहरे की परत छाई रही।

श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कोहरे की परत छाई रही।

यूपी के मऊ में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी कम हो गई।

यूपी के मऊ में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी कम हो गई।

बिहार के जहानाबाद शहर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

बिहार के जहानाबाद शहर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: शीतलहर की चपेट में कई इलाके, 2 दिन में और बढ़ेगी ठंड

उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। गुरुवार को सीकर, चूरू, पिलानी, फतेहपुर, अलवर, नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: भोपाल, जबलपुर समेत 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे; 3 दिन बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। कटनी के करौंदी में रात का तापमान सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल-जबलपुर समेत प्रदेश के 7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: पटना समेत 13 जिलों में बारिश की संभावना; 21 को भागलपुर-कटिहार में हैवी रेन का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती ‘अकवान’ तूफान का असर बिहार में भी दिखने लगा है। गयाजी में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई, वहीं बेगूसराय-नालंदा में बादल छाए है। आज यानी 20 नवंबर को पूर्वी और मध्य बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, ठंड बढ़ी तो अलाव तापते दिखे लोग

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर दिखने लगा है। रायपुर में गुरुवार रात करीब 11 बजे के बाद मौसम बदला। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। तापमान में गिरावट और ठंडक बढ़ने से शहर में कुछ जगह लोग अलाव जलाकर आग तापते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: 6 शहरों का तापमान माइनस में; दो जिलों की हवा जहरीली

उत्तराखंड में 25 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ों पर 5 दिन पहले हुई बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में भी धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब-चंडीगढ़: 22 नवंबर तक सुबह कम रहेगी विजिबिलिटी, टेम्परेचर 0.2 डिग्री गिरा; फरीदकोट में 7.2 डिग्री दर्ज

पंजाब और चंडीगढ़ में आज घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।इसके चलते सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 10 जिलों में तापमान 10°C तक पहुंचा, ठिठुरन बढ़ी; सरसों-चना की बिजाई की सलाह

हरियाणा में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है और रात का पारा अब 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: सूखे जैसे हालात, गेंहू की बिजाई में देरी; 25 नवंबर तक मौसम बदलने के आसार नहीं

हिमाचल में बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 70 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। चिंता की बात यह है कि आने वाले 6 दिनों में भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें…

अगले दो दिनों के मौसम का अनुमान

21 नवंबर

  • असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना। बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है।

22 नवंबर

  • मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं…

Source link
#Cyclone #Akwan #Alert #Delhi #Temperature #Drop #Rain #Forecast #MPCG

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *