Cyclone Arnab Landfall Alert | Odisha Andhra Pradesh Schools Closed Impact

Cyclone Arnab Landfall Alert | Odisha Andhra Pradesh Schools Closed Impact

  • Hindi News
  • National
  • Cyclone Arnab Landfall Alert | Odisha Andhra Pradesh Schools Closed Impact

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Cyclone Arnab Landfall Alert | Odisha Andhra Pradesh Schools Closed Impact

चक्रवात अर्नब के टकराने की संभावना को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया है, समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है, बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अर्नब 17kmph की रफ्तार से विशाखापट्टनम से बापटला की तरफ बढ़ रहा है। बुधवार दोपहर तक इसके लैंडफॉल की संभावना है। इसके असर से 400km की इलाका प्रभावित हो सकता है।

IMD के मुताबिक लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115 से 125kmph होगी, जो बढ़कर 140 तक पहुंच सकती है। समुद्र में 14 मीटर से भी ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इससे आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के निचले इलाकों में पानी भर सकता है।

चक्रवात के कारण 28 से 30 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच रात में रोशनी से जगमगाता केदारनाथ मंदिर।

बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच रात में रोशनी से जगमगाता केदारनाथ मंदिर।

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन से पेरियाकुलम-कोडाइकनाल सड़क का एक हिस्सा धंस गया।

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन से पेरियाकुलम-कोडाइकनाल सड़क का एक हिस्सा धंस गया।

मिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश से खेत पानी में डूब गए हैं।

मिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश से खेत पानी में डूब गए हैं।

शिमला में रिज पर सुहावने मौसम का आनंद उठाते हुए टूरिस्ट और लोकल।

शिमला में रिज पर सुहावने मौसम का आनंद उठाते हुए टूरिस्ट और लोकल।

देशभर में मौसम का हाल…

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

28 अक्टूबर

  • आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। विदर्भ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में बारिश का यलो अलर्ट है।

29 अक्टूबर

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट है।
  • महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, बंगाल, असम और मेघालय में बारिश का यलो अलर्ट है।

Source link
#Cyclone #Arnab #Landfall #Alert #Odisha #Andhra #Pradesh #Schools #Closed #Impact

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *