Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा' ने मचाया तहलका या हुई फुस्स? किसी ने दिए 4.5 तो किसी ने 3.5 स्टार

Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा' ने मचाया तहलका या हुई फुस्स? किसी ने दिए 4.5 तो किसी ने 3.5 स्टार


Daayra X Review: जब वर्दी एक हो, लेकिन कानून और इंसाफ को देखने का नजरिया अलग हो, तो टकराव सिर्फ दो अफसरों का नहीं रहता… पूरी कहानी दांव पर लग जाती है. करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' फाइनली थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. मेघना गुलजार की ये क्राइम थ्रिलर कैसी है. आइये जानते हैं.

दायरा का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

फिल्म क्रिटिक्स सुमित कडेल ने एक्स पर रिव्यू करते हुए लिखा, दायरा रिव्यू: जबरदस्त थ्रिलर, 3.5 स्टार्स फिल्म एक दिलचस्प, परेशान करने वाली और असरदार थ्रिलर है, जो आपको शुरू से आखिर तक बांधे रखती है. यह फिल्म क्राइम, रेप, मर्डर और न्याय से जुड़े एक संवेदनशील मामले को उठाती है और इसे एक मुश्किल सवाल के इर्द-गिर्द बुनती है… क्या होता है जब तुरंत न्याय का कानून से टकराव होता है? पृथ्वीराज ने शानदार परफॉर्मेंस दी है, हर सीन में उन्होंने जबरदस्त इंटेंसिटी और यकीन दिखाया है. करीना को एक लेयर्ड रोल मिला है और उन्होंने सीरियस और हल्के-फुल्के, दोनों तरह के पलों को बखूबी निभाया है.

Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा' ने मचाया तहलका या हुई फुस्स? किसी ने दिए 4.5 तो किसी ने 3.5 स्टार
करीना कपूर

रमेश बाला ने दायरा को कहा दिलचस्प

क्रिटिक रमेश बाला ने एक्स पर लिखा, दायरा, 4.5 स्टार बेहद दिलचस्प. पुलिस की जांच-पड़ताल पर आधारित एक जबरदस्त इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर… तुरंत न्याय वर्सेज कानून की अपना प्रोसेस… यह केस 2019 के तेलंगाना वेटनरी डॉक्टर रेप-मर्डर-एनकाउंटर केस जैसा ही है… रेप, मर्डर और एनकाउंटर, फिल्म शुरू से आखिर तक तनाव और जबरदस्त रोमांच के साथ एक गंभीर मामले को दिखाती है. @PrithviOfficial और #Kareena का नजरिया अलग-अलग है और दोनों ने बेहतरीन काम किया है, जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. इसे थिएटर में जरूर देखना चाहिए.

एक्स पर यूजर्स ने दायरा को दिया ये रेटिंग

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 4.5 स्टार.. वन वर्ड रिव्यू… दायरा, जबरदस्त असरदार, रॉ… दमदार… सोचने पर मजबूर करने वाली… #Kareena और #Prithviraj की जबरदस्त एक्टिंग और बेहतरीन कहानी कहने के अंदाज से बनी एक दमदार थ्रिलर. एक दूसरे यूजर ने लिखा, एक डार्क क्राइम थ्रिलर जो किसी को दोषी या बेगुनाह ठहराने की कोशिश नहीं करती… मेघना गुलज़ार की #Daayra एक परेशान करने वाली सच्ची घटना पर आधारित क्राइम कहानी है. यह फिल्म अपराध, पुलिसिंग, जनता के गुस्से और तुरंत न्याय (instant justice) के विचार को नैतिक और गहरे नज़रिए से दिखाती है.

ये भी पढ़ें: Daayra Movie Review : करीना की ये फिल्म औसत फिल्म के दायरे में उलझी ..

The post Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा' ने मचाया तहलका या हुई फुस्स? किसी ने दिए 4.5 तो किसी ने 3.5 स्टार appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *