Damoh News: दमोह में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक-तीन युवतियां

Damoh News: दमोह में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक-तीन युवतियां

दमोह शहर के तीन गुल्ली चौराहा स्थित एक स्पा सेंटर पर गुरुवार शाम कोतवाली पुलिस ने बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से तीन युवक और तीन युवतियों को संदिग्ध एवं आपत्तिजनक परिस्थितियों में पाया। स्पा सेंटर के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने संचालक और तीन युवकों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सूचना के बाद बनाई गई विशेष टीम

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और सीएसपी एचआर पांडे के मार्गदर्शन में की गई। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई सविता रजक सहित तीन महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल थीं। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से स्पा सेंटर पर दबिश दी।

ग्राहक के रूप में मिले तीन युवक

छापेमारी के दौरान भगवानदास, अंकुर और पप्पू नामक तीन युवक ग्राहक के रूप में स्पा सेंटर के अंदर मौजूद मिले। पुलिस के अनुसार तीनों संदिग्ध एवं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसके अलावा मौके पर मौजूद तीन युवतियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक एवं संदेहास्पद सामग्री भी जब्त की है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- महिला जज को धमकाने के आरोप में दो गिरफ्तार, DGP तथा ACS ने हाईकोर्ट में हलफनामा पेश कर दी जानकारी

रीवा निवासी संचालक गिरफ्तार

पुलिस जांच में स्पा सेंटर का संचालक मोहम्मद आफताब अली निवासी रीवा पाया गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर उसके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

तीनों युवतियों से पूछताछ जारी

सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि हिरासत में ली गई तीन युवतियों में एक जबलपुर और एक कोलकाता की रहने वाली है, जबकि तीसरी युवती के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वे स्पा सेंटर में किस परिस्थिति में मौजूद थीं और उनका इस मामले में क्या रोल है।

सीएसपी बोले—गलत गतिविधियां मिलीं तो होगी सख्त कार्रवाई

सीएसपी पांडे ने कहा कि शहर में संचालित स्पा सेंटर यदि निर्धारित नियमों के तहत केवल मसाज सेवा प्रदान करते हैं तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि उनकी आड़ में अनैतिक या अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच की जाएगी।

शहर में संचालित हैं करीब 10 स्पा सेंटर

जानकारी के अनुसार दमोह शहर में करीब दस स्पा सेंटर संचालित हैं। इन सेंटरों को लेकर समय-समय पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई ऐसी शिकायतों के आधार पर की गई है। फिलहाल मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जांच के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Damoh News: दमोह में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक-तीन युवतियां

स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई

 

Source link
#Damoh #News #दमह #म #सप #सटर #पर #पलस #क #बड #एकशन #आपततजनक #हलत #म #मल #तन #यवकतन #यवतय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *