Dausa Bus Fire Live : एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराते ही धधकी श्रद्धालुओं भरी से बस, पांच जिंदा जले; आठ की मौत

Dausa Bus Fire Live : एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराते ही धधकी श्रद्धालुओं भरी से बस, पांच जिंदा जले; आठ की मौत

08:29 AM, 01-Jul-2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा में हुए हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

08:20 AM, 01-Jul-2026

पूर्व सीएम अशोक गहलोत जताया शोक

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि दौसा जिले में दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु होने का समाचार बेहद दुखद है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

08:09 AM, 01-Jul-2026

क्या बोले दौसा एसपी

दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ स्थित जीरो पॉइंट पर रात करीब 2:30 बजे हुआ। मृतकों में छह लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। सभी घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में जारी है। 

07:53 AM, 01-Jul-2026

Dausa Bus Fire Live : एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराते ही धधकी श्रद्धालुओं भरी से बस, पांच जिंदा जले; आठ की मौत

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से इंदौर जा रही श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं।



Source link
#Dausa #Bus #Fire #Live #एकसपरसव #पर #टरक #स #टकरत #ह #धधक #शरदधलओ #भर #स #बस #पच #जद #जल #आठ #क #मत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *