देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में सोमवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में अग्निवीर योजना के तहत सेना से सेवानिवृत्त होने वाले युवाओं के लिए महत्वप…और पढ़ें

HighLights
- डीएवीवी में अग्निवीरों की ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ होगी
- सेना के तीनों अंगों से सेवानिवृत्त जवानों को मिलेगा लाभ
- परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग के लिए मिला 1.5 करोड़ का दान
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में सोमवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में अग्निवीर योजना के तहत सेना से सेवानिवृत्त होने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब सेवानिवृत्ति के बाद यदि कोई अग्निवीर विश्वविद्यालय के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेता है तो उसे ट्यूशन फीस नहीं देना होगी। विश्वविद्यालय उसकी ट्यूशन फीस माफ करेगा।
कुलगुरु डॉ. बराकेश सिंघई ने बताया कि यह फैसला अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। अग्निवीरों के लिए सेना में सेवा पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान हो सकेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक यह पहल सिर्फ अग्निवीरों के लिए ही नहीं है, बल्कि सेना के तीनों अंगों से जुड़े जवानों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सैन्य सेवा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को इससे प्रोत्साहन मिलेगा।
परफॉर्मिंग आर्ट्स का नया विभाग होगा स्थापित, दान में मिले 1.5 करोड़ रुपये
बैठक में विश्वविद्यालय में परफॉर्मिंग आर्ट्स का नया विभाग स्थापित करने का निर्णय भी सामने आया। विभाग के भवन के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट ने विश्वविद्यालय को डेढ़ करोड़ रुपये का दान दिया है। इस राशि का उपयोग भवन के एक हिस्से के निर्माण में किया जाएगा। परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग शुरू होने से विद्यार्थियों को संगीत, नृत्य, रंगमंच और अन्य प्रदर्शन कला से जुड़े विषयों में अध्ययन और प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा।
Source link
#DAVV #म #अगनवर #क #टयशन #फस #हग #मफ #करड #क #दन #स #बनग #नय #भवन #मफत #मलग #उचच #शकष


