Deepika Singh trolled after receiving VIP treatment at Vrindavan Banke Bihari Temple


Deepika Singh Got Trolled For VIP Treatment: अक्सर मंदिरों में VIP ट्रीटमेंट को लेकर विवाद होता रहता है। काफी सारे सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं जो कई बार इस तरीके के विवादों में आ जाते हैं। अब इसी बीच ‘दीया और बाती हम’ की संध्या राठी यानी कि दीपिका सिंह भी इस मामले में काफी विवादों में आ गई है।

Deepika Singh

दीपिका सिंह को मिला VIP ट्रीटमेंट

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जिसमें दीपिका सिंह वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उनके पति भी उनके साथ में नजर आए। वीडियो में साफ देखने के लिए मिला कि उन्हें VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा था।

लेकिन यह मामला यहीं पर खत्म नहीं हुआ क्योंकि इस वीडियो में दूसरी तरफ देखने के लिए मिला कि और दीपिका सिंह के बगल में ही एक बूढी महिला ठाकुर जी के लिए आम लेकर आई थी। जिसको वहां के पुजारी ने नजरअंदाज कर दिया। इस दौरान वह दीपिका सिंह और उनके परिवार को ही कभी माला पहनाने में व्यस्त दिखे तो कभी प्रसाद देने में।

लोगों ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल

इसके बाद में दीपिका सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया और काफी लोगों का कहना था कि पैसे फेंको और भगवान देखो। लोगों ने इस तरीके की कमेंट करना शुरू कर दिया था। हालांकि जब ट्रोलिंग ज्यादा बड़ी तो दीपिका सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए सारी चीजें साफ कर दी।

दीपिका सिंह ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

दीपिका सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह लिखती है कि “इसकी शुरुआत मुझे और पुजारी जी को ट्रोल करके हुई थी लेकिन मैं उन्हें पूरी तस्वीर दिखाने में मदद कर रही हूं। इससे उन्हें इनडायरेक्ट ज्यादा व्यूज और फॉलोअर्स मिलेंगे। इसके लिए आप मुझे बाद में धन्यवाद दे सकते हैं।”

दीपिका सिंह वीडियो में लिखती है कि “प्रूफ आपके सामने है की माता जी को भी प्रसाद दिया गया। असली प्रसाद सही सोच, शुद्ध मन और अहंकार का त्याग है। शांति और अपने लिए खड़े होने की शक्ति। बच्चे भी तो भगवान का ही रूप है। आप और आपके जैसे लोग ऐसी वीडियो बनाकर भक्तों की भावनाओं के साथ में खिलवाड़ करते हैं। कुछ व्यूज और फॉलोअर्स पाने के लिए लोगों को गुमराह मत करो।”

अभिनेत्री ने वीडियो में आगे यह भी लिखा कि “क्या दो छोटे बच्चों को देखकर पुजारी जी ने प्रेम से प्रसाद दे दिया तो यह गलत था? क्या बच्चे भगवान का रूप नहीं होते हैं? क्या आप सोहम और अनिका की मासूमियत नहीं देख पा रहे हैं?”



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *