- Hindi News
- National
- Delhi Kalkaji Temple Minor Gangrape Case | Accused Arrested After Encounter
नई दिल्ली8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एनकाउंटर वाली जगह पर पुलिस ने जांच की, वहां एक बाइक और पिस्टल दिखाई दी।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घटनास्थल पर एक बाइक और पिस्टल भी दिखी।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे। वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाया और नाबालिग का यौन शोषण किया।
दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह तीसरा मामला है। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 16 सितंबर को सदर बाजार में 10 साल की बच्ची का रेप हुआ था।

रेप के दौरान नाबालिग के दोस्त को आरोपियों ने पकड़ा
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे मंदिर के पास पार्क में गए।
इसी दौरान 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोप है कि उन्होंने दोनों को धमकाया और नाबालिग से रेप किया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़ रखा था।
रात 8:45 बजे मिली PCR कॉल
दिल्ली पुलिस को रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल के जरिए कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास गैंगरेप की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह एक आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटना के समय पार्क या उसके आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

दिल्ली में हर दिन बच्चों से यौन अपराध के 4 मामले
NCRB के मुताबिक, 2024 में दिल्ली में POCSO के 1,553 केस दर्ज हुए। यानी औसतन हर दिन 4 से ज्यादा मामले सामने आए। 2025 की रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है।

——————————
यह खबर भी पढ़ें…
दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप:ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
#Delhi #Kalkaji #Temple #Minor #Gangrape #Case



