Delhi Metro AIIMS Station Scuffle

Delhi Metro AIIMS Station Scuffle

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Delhi Metro AIIMS Station Scuffle

दिल्ली मेट्रो में का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग CISF के जवान से छीना-झपटी करते दिखाई दे रहे हैं। लोग उसका फोन छीन लेते हैं। कुछ लोग कॉलर पकड़कर खींचते भी दिखे।

दरअसल, वीडियो में दिखाई दे रही लड़की ने आरोप लगाया है कि CISF जवान ने चोरी-छिपे उसके फोटो लिए। जब उसने जवान से पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया।

हालांकि फोन की जांच करने पर उसमें लड़की के कई फोटो मिले। जब लड़की ने फोटो डिलीट करने कहा, तो हंगामा बढ़ गया।

मेट्रो में सफर कर रहे लोगों ने जवान से उसका फोन छीन लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि जवान ने यात्रियों पर बंदूक तान दी थी।

घटना शनिवार देर रात दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन के AIIMS मेट्रो स्टेशन पर हुई। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

CISF जवान का फोन, जिसमें कई तस्वीरें थीं…

यात्रियों ने फोन की फोटो गैलरी देखी

वायरल हुए कथित वीडियो में मेट्रो यात्री CISF अधिकारी से सवाल करते नजर आ रहे हैं। अधिकारी ने शुरुआत में फोटो लेने से इनकार किया।

इसके बाद महिला और कोच में मौजूद दूसरे यात्रियों ने अधिकारी से स्मार्टफोन की फोटो गैलरी दिखाने को कहा। गैलरी देखने पर पता चला कि अधिकारी ने महिला की तस्वीरें ली थीं।

इस पर विवाद बढ़ गया। महिला को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, “यह क्या है? मेरी फोटो डिलीट करो।”

यात्रियों ने CISF अधिकारी से फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद हाथापाई में बदल गया।

घटना के बाद CISF अधिकारी सस्पेंड

CISF सूत्रों के मुताबिक, घटना सामने आने के कुछ ही समय बाद आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि अगर महिला की तस्वीरें बिना अनुमति लेने की बात सही साबित होती है, तो यह बेहद गंभीर चिंता का मामला है।

रात 12:40 बजे PCR कॉल मिली

मेट्रो पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों को रविवार रात करीब 12:40 बजे घटना की सूचना देने वाली PCR कॉल मिली थी। यात्रियों, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, ने बताया कि CISF अधिकारी उसकी बिना अनुमति फोटो ले रहा था।

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद मामले की जानकारी CISF अधिकारियों को दी गई।

Source link
#Delhi #Metro #AIIMS #Station #Scuffle

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *