Delhi Protest Supreme Court Hearing

Delhi Protest Supreme Court Hearing

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Delhi Protest Supreme Court Hearing

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 10 अक्टूबर को CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को दिल्ली में अक्टूबर में हुए प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव के विरोध में हुए थे।

CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इनमें पुलिस की ज्यादती, लोगों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेने और सार्वजनिक जगहों पर आने-जाने और प्रदर्शन करने पर रोक लगाने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं।

याचिकाओं में पत्रकारों और वकीलों के साथ मारपीट, इंटरनेट बंद करने और पहले दिए गए अदालती आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप भी लगाए गए हैं। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए जुटे 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस को जारी किए थे नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 15 अक्टूबर को केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किए थे। कोर्ट ने घटनास्थल के CCTV फुटेज और डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया था।

कोर्ट ने एक जैसे मुद्दों वाली याचिकाओं को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने और उनके जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया था।

दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़ी पिछली 3 सुनवाईं…

9 अक्टूबर: CJI बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी। CJI सूर्यकांत ने कहा- आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। पूरी खबर पढ़ें…

11 अक्टूबर: सुप्रीम कोर्ट बोला- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं बंद करने, इंटरनेट बाधित करने और लोगों को हिरासत में लेने से जुड़ी याचिकाओं पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलनी चाहिए। इंटरनेट बाधित नहीं होना चाहिए और लोगों की आवाजाही नहीं रोकी जानी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

15 अक्टूबर: CJI बोले- कोई सुप्रीम कोर्ट पर दबाव नहीं बना सकता

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डरा-धमकाकर दबाव में नहीं ला सकता और ऐसी कोशिशें बेकार हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट को बाहर और अंदर हो रही हर बात की जानकारी है और वह किसी काल्पनिक दुनिया में नहीं जी रहा। CJI ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि याचिकाकर्ताओं में से एक के आचरण पर सवाल उठाए जाएंगे और उन्हें इस पर अपनी सफाई देनी होगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Delhi #Protest #Supreme #Court #Hearing

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *