Delhi Seemapuri Building Collapse | Rescue Operations Underway

Delhi Seemapuri Building Collapse | Rescue Operations Underway

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Delhi Seemapuri Building Collapse | Rescue Operations Underway

सीमापुरी इलाके में यह इमारत ईदगाह मस्जिद के पास ही स्थित थी।

दिल्ली में मछली मंडी के पास सीमापुरी में बुधवार को पांच मंजिला इमारत गिर गई। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बिल्डिंग मालिक के परिवार समेत 8 से 10 लोग मलबे में दबे हुए हैं। अब तक 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

यह इमारत सीमापुरी की ईदगाह मस्जिद के पास थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के चार से पांच लोग मौजूद थे। हादसे के बाद घायलों को राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे से जुड़ी दो तस्वीरें…

रेस्क्यू टीमों के साथ स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में जुटे हुए हैं।

रेस्क्यू टीमों के साथ स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में जुटे हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के चार से पांच लोग मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के चार से पांच लोग मौजूद थे।

घायलों को राजीव गांधी अस्पताल लाती हुईं एंबुलेंस।

घायलों को राजीव गांधी अस्पताल लाती हुईं एंबुलेंस।

इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थीं

फायर कंट्रोल को दोपहर करीब 3:15 बजे बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि यह इमारत गली के बिल्कुल अंदर की ओर है। इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपर की ओर चार मंजिलें बनी हुई थीं, जिनमें अलग- अलग परिवार रहते थे। बिल्डिंग मालिक और उसका परिवार भी इसी इमारत में रहता था और उसके भी दबने की खबर है। पार्षद पंकज लूथरा ने कहा- हमें इमारत ढहने की सूचना मिली थी। मलबे से चार-पांच लोगों को पहले ही बचाया जा चुका है।

3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं

2022 से 2025 तक यानी 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के 1133 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 6 की मौत:दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग; बारिश की वजह से बेसमेंट में पानी जमा था

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी जमा हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई भी चल रही थी। 12 का रेस्क्यू कर लिया गया है। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Delhi #Seemapuri #Building #Collapse #Rescue #Operations #Underway

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *