Dhamaal 4 Box Office Day 18: वीकेंड के बाद धड़ाम हुई ‘धमाल 4’, जानें ‘जन नायकन’ के तूफान के बीच कितना कमा गई फिल्म, Bollywood Hindi News

Dhamaal 4 Box Office Day 18: वीकेंड के बाद धड़ाम हुई ‘धमाल 4’, जानें ‘जन नायकन’ के तूफान के बीच कितना कमा गई फिल्म, Bollywood Hindi News


‘धमाल 4’ में एक दो नहीं बल्कि कई दमदार सितारे से सजी है। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कई कलाकार अहम किरदार में हैं। 

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। डायरेक्टर इंद्र कुमार की निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर ‘धमाल 4’ को दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। ‘धमाल 4’ में एक दो नहीं बल्कि कई दमदार सितारे से सजी है। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कई कलाकार अहम किरदार में हैं। ‘धमाल 4’ को ऑडियंस और क्रिटिक्स के शानदार मिक्स रिव्यू मिले हैं। कई लोगों को फिल्म में कॉमेडी और एक्शन बेहद पसंद आ रही है, तो कई को इसमें वही पुराना तड़का नजर आ रहा है। ऐसे में अब ‘धमाल 4’ के सामने विजय की ‘जन नायकन’ मुसीबत बनकर खड़ी है। ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। खैर इस फिल्म को रिलीज हुए आज 18 दिन हो गए हैं। तो लिए चलिए देखते हैं कि ‘जन नायकन’ के बलवा के बीच अजय की इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

तीसरे सोमवार को कैसा रहा ‘धमाल 4’ का कलेक्शन

डायरेक्टर इंद्र कुमार की निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर ‘धमाल 4’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ‘धमाल 4’ का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ से हुआ। वहीं, अब इसके सामने विजय की ‘जन नायकन’ रिलीज हो गई। इसके बावजूद ‘धमाल 4’ बवाल काट रही है। ऐसे में अब ‘धमाल 4’ को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.00 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, अब इसके तीसरे सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने 18वें दिन 1.50 करोड़ की शानदार की कमाई की है। ऐसे में ‘धमाल 4’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 151.15 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें ‘धमाल 4’ का कलेक्शन

वीक 1 96.00 करोड़ रुपये
वीक 2 40.65 करोड़ रुपये
डे 15 2.25 करोड़ रुपये
डे 16 4.50 करोड़ रुपये
डे 17 6.25 करोड़ रुपये
डे 18 1.50 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 151.15 करोड़ रुपये

‘धमाल 4’ की स्टार कास्ट के बारे में

धमाल 4 की बात करें तो इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे कलाकार नजर आएंगे। धमाल 4 एक एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म होगी। बता दें, फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ अजय देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर्स में इंद्र कुमार, आनंद पंडित, अशोक थकेरिया, कृष्ण कुमार, भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक का नाम भी शामिल है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *