Dhar News: भिंडी की सब्जी में कनखजूरा होने का आरोप, पीथमपुर में 30 से अधिक श्रमिकों की तबीयत बिगड़ी

Dhar News: भिंडी की सब्जी में कनखजूरा होने का आरोप, पीथमपुर में 30 से अधिक श्रमिकों की तबीयत बिगड़ी

धार जिले में स्थित औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित टाटा स्टील चौराहे के पास संचालित एक निजी कंपनी की कैंटीन में बीती रात भोजन करने के बाद 30 से अधिक श्रमिकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई घटना रात करीब 10 बजे की है। नाइट शिफ्ट के दौरान कैंटीन में खाना खाने वाले श्रमिकों को अचानक उल्टी, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। श्रमिकों का आरोप है कि कैंटीन में परोसी गई भिंडी की सब्जी में जहरीला कनखजूरा गिर गया था। दूषित भोजन खाने के बाद एक-एक कर कई श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के तुरंत बाद बीमार श्रमिकों को पास के श्रीनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, 4 से 5 श्रमिकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। देर रात अचानक बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, स्थानीय पार्षद विनोद सिंह चौहान और समाजसेवी अनिल द्विवेदी भी अस्पताल पहुंचे तथा पीड़ित श्रमिकों का हालचाल जानकर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें- दतिया हार पर मंथन के बाद एक्शन: हार का हिसाब शुरू, जिला भाजपा की पूरी टीम हटाई गई; अब नए संगठन की तैयारी

पार्षद विनोद सिंह चौहान ने कंपनी प्रबंधन और कैंटीन सुपरवाइजर लीलाधर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। श्रमिकों का कहना है कि कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रबंधन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

श्रमिकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश


श्रमिकों ने दावा किया कि करीब एक वर्ष पहले भी इसी तरह दूषित भोजन खाने से 150 से अधिक श्रमिक बीमार पड़ गए थे, जिनमें से कई को उपचार के लिए इंदौर भेजना पड़ा था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से श्रमिकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

पार्षद विनोद सिंह चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि कैंटीन की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार नहीं किया गया और जिम्मेदार कंपनी प्रबंधन व कैंटीन सुपरवाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो श्रमिकों के हित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Dhar News: भिंडी की सब्जी में कनखजूरा होने का आरोप, पीथमपुर में 30 से अधिक श्रमिकों की तबीयत बिगड़ी

हॉस्पिटल में जमा मजदूरों की भीड़

 

 

Source link
#Dhar #News #भड #क #सबज #म #कनखजर #हन #क #आरप #पथमपर #म #स #अधक #शरमक #क #तबयत #बगड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *