Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora के घर फिर गूंजेगी किलकारी, 10वीं सालगिरह पर कपल ने दिया सरप्राइज

Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora के घर फिर गूंजेगी किलकारी, 10वीं सालगिरह पर कपल ने दिया सरप्राइज


Dheeraj Dhoopar Vinny Arora Anniversary: टीवी की दुनिया के मशहूर कपल धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) अपनी शादी के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. लेकिन इन तस्वीरों में लिखी एक लाइन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसके बाद से ही कपल के दूसरी बार माता-पिता बनने की चर्चा शुरू हो गई है.

Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora के घर फिर गूंजेगी किलकारी, 10वीं सालगिरह पर कपल ने दिया सरप्राइज

10 साल का खूबसूरत सफर

आपको बता दें कि धीरज और विन्नी ने 16 नवंबर 2016 को शादी की थी. अब दोनों के साथ को एक दशक पूरा हो गया है. अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर कपल ने एक-दूसरे के लिए प्यार भरा संदेश भी लिखा.

Image

दोनों ने तस्वीरों के साथ बताया कि साथ बिताए 10 सालों के बाद भी उनका प्यार पहले जैसा ही है और जिंदगी का सफर अभी लंबा है. इन तस्वीरों में दोनों अपने बेटे जैन के साथ भी नजर आए. परिवार की इन प्यारी तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी उत्साहित दिखे.

एक लाइन ने बढ़ाई दूसरी खुशखबरी की चर्चा

तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा पोस्ट की आखिरी स्लाइड की हो रही है. इसमें लिखा है, 'हम अपनी फैमिली में थोड़ा और प्यार जोड़ रहे हैं.' इसी संदेश के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि धीरज और विन्नी के घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आ सकता है.

Image

पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी विन्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे हैं. हालांकि, कपल ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर की सीधे तौर पर पुष्टि नहीं की है. ऐसे में फिलहाल इसे एक संकेत और अटकल के तौर पर ही देखा जा रहा है.

Image

2022 में हुआ था बेटे जैन का जन्म

धीरज और विन्नी की प्रेम कहानी शादी के बाद भी लगातार चर्चा में रही है. दोनों ने शादी के करीब छह साल बाद अगस्त 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. उनके बेटे का नाम जैन है.

Image

अब शादी की 10वीं सालगिरह पर साझा किए गए इस खास संदेश ने परिवार में एक और खुशखबरी की उम्मीद जगा दी है.

View on Instagram

हालांकि, दूसरे बच्चे को लेकर सच्चाई तभी साफ होगी, जब धीरज और विन्नी खुद इसकी आधिकारिक जानकारी देंगे.

ये भी पढ़ें: Robert Pattinson बने नए James Bond, 007 बनकर पर्दे पर लौटेंगे 'द बैटमैन' स्टार

The post Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora के घर फिर गूंजेगी किलकारी, 10वीं सालगिरह पर कपल ने दिया सरप्राइज appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *