Hrithik Roshan Saba Azad Break Up: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिलेशन हेडलाइन्स और उनके फैंस के बीच छाया हुआ है। इस बार वजह है एक सीक्रेट डेटिंग ऐप प्रोफाइल जिसके कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद का ब्रेक अप हो चुका है और अब ऋतिक नई पार्टनर की खोज में हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर ‘राया’ (Raya) नाम के एक खास डेटिंग ऐप का कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में एक प्रोफाइल दिख रही है जिसमें ऋतिक रोशन की फोटो, उम्र और इंस्टाग्राम हैंडल का इस्तेमाल किया गया है।
प्रोफाइल के बायो में उन्हें मुंबई में रहने वाला एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर बताया गया है। इस कथित प्रोफाइल ने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी है और इसके स्क्रीनशॉट रेडिट और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि यह अकाउंट असल में ऋतिक का है या यह अभी एक्टिव है।
इसी बीच कुछ लोगों ने इसे कंगना रनौत की बुरी नजर से जोड़ दिया है। दरअसल कुछ ही दिनों पहले कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद का नाम लिखते हुए एक ‘वी नीड टू अपोलोजाइज टू ऋतिक रोशन’ मु्द्दे पर रिएक्शन दिया था।
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको सबा आजाद के रूप में अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया है। आप दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। अब जब आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, तो आपको इस तरह किसी महिला को छेड़ना या तंग करना शोभा नहीं देता। इसके बजाय आपको उन लोगों को रोकना चाहिए जो आपके नाम पर मुझे बुलिंग का शिकार बना रहे हैं। आग में घी डालना बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें। उम्मीद है कि आप समझदारी से काम लेंगे और इस तरह की गैर-जरूरी टिप्पणियां करना बंद करेंगे।’


