Saba Ibrahim House Theft: टेलीविजन स्टार शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ लगातार अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। दीपिका और शोएब के साथ साथ उनके परिवार के और भी काफी सारे सदस्यों के व्लॉगिंग चैनल्स है जहां वो अपने रोजमर्रा के रूटीन फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

अब दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने अपने व्लॉग चैनल पर एक बुरी खबर फैंस के साथ शेयर की है। सबा इब्राहिम ने बताया है कि कुछ ही दिनों के अंदर उनकी सोने की चेन और हीरे के झुमके खो गए हैं। व्लॉग में इस चीज को लेकर उनके पति सनी काफी हैरान परेशान दिखाई दे रहे हैं और बताते हैं कि उनके घर से कीमती चीज़ें गायब हो रही हैं।
सबा के पति सनी व्लॉग में कहते हैं, “दोस्तों हमारे पूरे घर का माहौल हो चुका है खराब। किस पर शक करें, किसको क्या बताएं, हमें कुछ समझ नहीं आ रहा है। 20-25 दिन से सबा के कान का एक गया, वो चोरी हो गया। आज हम साफ-सफाई कर रहे थे तो हमने देखा कि एक सोने की चेन और डायमंड के ईयरिंग्स वो भी चोरी हो गए।”
सनी आगे कहते हैं, “मेरी गलती ये है कि मैंने कैमरे नहीं लगवाए। हमारे घर में पहले भी सामान ऐसे ही पड़ा रहता था लेकिन आज तक एक रुपया इधर से उधर नहीं हुआ था। परेशान हो गए हैं कि कौन निकाल रहा है, कौन क्या कर रहा है। किस पर शक करें क्या करें?”
सबा ने बताया कि उनकी लापरवाही की वजह से ही ये चीज़ें खोई थीं, लेकिन पहले उन्हें अपनी चीज़ें छिपाकर रखने की जरूरत कभी महसूस नहीं हुई थी क्योंकि हाउस हेल्प काफी अच्छी थी और अगर उन्हें फर्श पर कोई चीज मिलती थी, तो वह उसे लौटा देती थी। सबा ने आगे बताया कि न सिर्फ उनकी सोने की ज्वेलरी खोई, बल्कि उनकी महंगी डिजिटल वॉच भी खो गई।
उनकी कजिन रिजा का पर्स भी खो गया था जिसमें कुछ कैश था, और उन्होंने यह भी देखा था कि खाने-पीने की कुछ चीजें भी गायब हो रही थीं। सबा कहती हैं कि “गलती ये हो गई कि मैंने अपनी ज्वेलरी लॉकर में नहीं रखवाई।” सबा ने बताया कि वह इसलिए परेशान नहीं है कि उनके बहुत सारे पैसे खो गए, बल्कि अपनी लापरवाही की वजह से परेशान है, जिसके कारण यह चोरी हुई।”


