Disha Parmar Bold: टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस की फीड गुलजार कर दी है। दिशा परमार ने अपनी कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दिशा अकेली ही जकूजी में मी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं।

जकूजी में दिशा परमार
दिशा परमार ने अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं और हर तस्वीर में ये हसीना एक अलग ही अदा फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है। पहली तस्वीर में दिशा मोनोकिनी में जकूजी में लेटी और बेहद सुकून में दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दिशा अपनी बैक फ्लॉन्ट कर रही है और खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं।
मी टाइम और कॉफी की इंजॉय
बात करें तीसरी तस्वीर को इसमें दिशा अपनी ड्रिंक इंजॉय कर रही हैं और जकूजी में पानी में किसी जलपरी की तरह पोज दे रही हैं। इसके साथ ही चौथी और आखिरी तस्वीर में दिशा अपने कॉफी मग के साथ टैरेस पर काफी खुश दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में फैंस दिशा की बेटी और उनके पति राहुल वैद्य को काफी मिस कर रहे हैं।
क्रेजी हुए राहुल वैद्य
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि दिशा की इन तस्वीरों को क्लिक करने का क्रेडिट उनके पति को ही जाता है। बता दें कि राहुल वैद्य ने दिशा की इन तस्वीरों पर फायर इमोजी भी बनाए हैं। दिशा और राहुल की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी प्यारी फैमिली फोटो और वीडियो से फैंस का दिल जीतते रहते हैं।


