Drinking Inside A Car:क्या कार के अंदर बैठकर शराब पीना अपराध है? जानें लें इससे जुड़े जरूरी नियम – Drinking Inside A Car Is It A Crime Even In Private Parking? Know The Rules

Drinking Inside A Car:क्या कार के अंदर बैठकर शराब पीना अपराध है? जानें लें इससे जुड़े जरूरी नियम – Drinking Inside A Car Is It A Crime Even In Private Parking? Know The Rules

Drinking Inside Car Rules: अक्सर दोस्तों के साथ घूमते समय या वीकेंड पर कुछ लोग कार के अंदर बैठकर शराब पीने का प्लान बना लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि किसी पब्लिक प्लेस पर कार के भीतर भी शराब का सेवन करना आपको सीधे जेल की हवा खिला सकता है? 

इस बात को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल और उलझनें रहती हैं, जिनका सच जानना हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। आइए, इस लेख में समझते हैं कि सड़कों से लेकर घर की निजी पार्किंग तक, गाड़ी में बैठकर शराब पीने को लेकर हमारे देश का कानून क्या कहता है।




Drinking Inside a Car Is it a Crime Even in Private Parking? Know the Rules

पब्लिक प्लेस और चलती गाड़ी में सख्त मनाही
– फोटो : Freepik


पब्लिक प्लेस और चलती गाड़ी में सख्त मनाही

देश के कानून के मुताबिक, अगर कार किसी सार्वजनिक सड़क पर चल रही है या किसी पब्लिक प्लेस (जैसे मार्केट, मॉल या सड़क किनारे) पर खड़ी है, तो उसके भीतर शराब पीना या किसी भी तरह का नशा करना संगीन अपराध माना जाता है। मोटर वाहन अधिनियम और आबकारी कानून के तहत सिर्फ ड्राइवर ही नहीं, बल्कि कार में बैठी बाकी सवारियां भी सार्वजनिक स्थान पर शराब नहीं पी सकतीं हैं।


Drinking Inside a Car Is it a Crime Even in Private Parking? Know the Rules

निजी मकान और बंद गैरेज में कानूनी सच
– फोटो : Freepik.com


निजी मकान और बंद गैरेज में कानूनी सच

बहुत से लोगों के मन में यह उलझन रहती है कि कार तो उनकी अपनी निजी संपत्ति है, तो क्या घर की निजी पार्किंग में पीने पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है? इसका सीधा जवाब है कि अगर कार आपके अपने निजी मकान के अहाते या बंद गैरेज के अंदर खड़ी है, तो वह पूरी तरह निजी संपत्ति है। वहां पुलिस सीधे कार्रवाई नहीं कर सकती है।


Drinking Inside a Car Is it a Crime Even in Private Parking? Know the Rules

अपार्टमेंट और सोसाइटी पार्किंग में रहें सावधान
– फोटो : अमर उजाला


अपार्टमेंट और सोसाइटी पार्किंग में रहें सावधान

ध्यान रहे कि अगर आपकी कार किसी बड़ी रिहायशी सोसाइटी या फ्लैट्स की कॉमन पार्किंग में खड़ी है, तो उसे पूरी तरह ‘प्राइवेट’ नहीं माना जाता। यह जगह कानूनन सार्वजनिक दायरे में आ सकती है। अगर वहां बैठकर शराब पीने से पड़ोसियों को परेशानी होती है या आप खुले में दिखाई दे रहे हैं, तो शिकायत होने पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर सकती है।


Drinking Inside a Car Is it a Crime Even in Private Parking? Know the Rules

सुरक्षित रहने के लिए आम इंसान रखें ध्यान (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : Freepik.com


सुरक्षित रहने के लिए आम इंसान रखें ध्यान

साफ शब्दों में कहें तो जब तक कार आपके अपने घर की चारदीवारी के भीतर पूरी तरह सुरक्षित और छिपी हुई जगह पर खड़ी है, तब तक कोई दिक्कत नहीं है। मगर जैसे ही गाड़ी घर की सीमा से बाहर निकलती है, वह तुरंत सख्त कानून के दायरे में आ जाती है। इसलिए कभी भी भूलकर सार्वजनिक रास्तों पर गाड़ी के अंदर बैठकर धुम्रपान या शराब का सेवन न करें।

अस्वीकरण (Disclaimer): यह लेख केवल कानूनी जागरूकता और सामान्य जानकारी साझा करने के उद्देश्य से लिखा गया है। लेखक और यह संस्थान किसी भी रूप में अल्कोहल (शराब) या किसी अन्य नशीले पदार्थ के सेवन का समर्थन, प्रचार या बढ़ावा नहीं करते हैं। शराब पीना स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए हानिकारक है।


Source link
#Drinking #Carकय #कर #क #अदर #बठकर #शरब #पन #अपरध #ह #जन #ल #इसस #जड #जरर #नयम #Drinking #Car #Crime #Private #Parking #Rules

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *