“_id”:”6a8bce1e087fda94c00d8303″,”slug”:”ajay-devgn-announces-drishyam-3-title-drishyam-the-conclusion-reveal-release-date-with-new-poster-2026-08-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Drishyam 3: अजय देवगन ने ‘दृश्यम 3’ के शीर्षक का किया एलान, नए पोस्टर के साथ सामने आई फिल्म की रिलीज डेट”,”category”:”title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”

अजय देवगन
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अजय देवगन ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म में विजय सलगांवकर के रोल में वापसी कर रहे हैं। एक्टर ने तीसरी फिल्म का आधिकारिक टाइटल ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ अनाउंस किया है। यह फिल्म दो अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अंदाजा लगाया जाता है कि इस फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कहानी का आखिर में क्या अंजाम होता है।
पोस्टर में क्या है?
24 अगस्त को अजय देवगन ने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पहला पोस्टर जारी किया और फ्रेंचाइजी के आखिरी चैप्टर का आधिकारिक एलान किया। पोस्टर पर लिखा है, ‘मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है।’ यह कैप्शन विजय सलगांवकर की सोच को बखूबी दिखाता है।
पोस्टर में अजय देवगन की तस्वीर है, जिसमें उनका आधा चेहरा और एक आंख दिख रही है।
Har insaan ka nazariya alag hota hai… mere liye meri family hi sab kuch hai.#DrishyamTheConclusion in cinemas 2nd October. #Tabu #ShriyaSaran #RajatKapoor @JaideepAhlawat @prakashraaj @AbhishekPathakk @KumarMangat #SanjeevJoshi #AlokJain @AndhareAjit @ishidutta #MrunalJadhav… pic.twitter.com/RqYZMnNAfD
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 24, 2026


