E-rickshaw Battery Blast:ई-रिक्शा की बैटरी बनी जानलेवा! दिल्ली में 2 की मौत, जानें क्यों फटती है बैटरी – E-rickshaw Battery Blast In Delhi: 2 People Died In A Fire Caused By An E-rickshaw Battery Explosion Kyo Hua

e-Rickshaw Battery Blast in Delhi: दिल्ली में स्थित रघुबीर नगर से आज सोमवार सुबह एक बुरी खबर आई। जहां एक ई-रिक्शा की बैटरी में आग लग गई जिससे 2 लोगों की मौत हो गई।

ई-रिक्शा की बैटरी इमारत की पहली मंजिल पर फटी, जहां वो चार्ज हो रही थी। इस हादसे में 2 लोग झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए रघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान 17 साल के सुफैद और 38 साल के मोहम्मद सामिद के रूप में हुई है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ई-रिक्शा की बैटरी किन कारणों से फट सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…

e-Rickshaw Battery Blast in Delhi: 2 people died in a fire caused by an e-rickshaw battery explosion kyo hua

दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से दो की मौत।
– फोटो : AI Generated

किन कारणों से फट सकती है ई-रिक्शा की बैटरी?

पहला कारण

  • ई-रिक्शा की बैटरी फटने का कारण ओवर चार्जिंग हो कता है
  • अगर बैटरी को जरूरत से ज्यादा या देर तक चार्ज किया जाए, तो बैटरी फट सकती है
  • इसलिए बैटरी को ओवर चार्ज करने से बचें और फुल चार्ज होते ही प्लग को हटा दें

e-Rickshaw Battery Blast in Delhi: 2 people died in a fire caused by an e-rickshaw battery explosion kyo hua

दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से दो की मौत।
– फोटो : AI Generated

दूसरा कारण

  • ई-रिक्शा की बैटरी फटने का कारण गलत चार्जर का इस्तेमाल करना भी हो सकता है
  • अगर आप गलत वोल्टेज वाले चार्जर का उपयोग बैटरी चार्ज करने के लिए कर रहे हैं
  • तो इससे बैटरी के भीतर का तापमान और दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है जिससे बैटरी फट सकती है
  • इसलिए कंपनी आधारित चार्जर और सही वोल्टेज वाले चार्जर से ही बैटरी चार्ज करनी चाहिए

e-Rickshaw Battery Blast in Delhi: 2 people died in a fire caused by an e-rickshaw battery explosion kyo hua

दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से दो की मौत।
– फोटो : AI Generated

तीसरा कारण

  • बैटरी फटने का तीसरा कारण हो सकता है हाइड्रोजन गैस का जमा होना
  • दरअसल, जो लीड-एसिड बैटरियां होती हैं उनमें चार्जिंग के दौरान ज्वलनशील हाइड्रोजन गैस बनती है
  • ऐसे में अगर चार्जिंग के दौरान आसपास हवा आने-जाने की व्यवस्था न हो, तो चिंगारी मिलने पर बैटरी फट सकती है
  • इसलिए जहां बैटरी चार्ज करें, ये सुनिश्चित करें कि वो जगह खुली हो और हवा आने-जाने का प्रबंधन हो

e-Rickshaw Battery Blast in Delhi: 2 people died in a fire caused by an e-rickshaw battery explosion kyo hua

दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से दो की मौत।
– फोटो : AI Generated

ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट होने के ये भी हैं कुछ कारण:-

  • सस्ते और बिना मानक वाले सेल या लोकल बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) का उपयोग करने से बैटरी जल्दी गर्म होकर खराब हो जाती है
  • लिथियम बैटरी में आंतरिक खराबी या शारीरिक नुकसान के कारण भी विस्फोट की संभावना रहती है
  • ई-रिक्शा के गड्ढों में अधिक जाने या हिलने से या दुर्घटना होने पर बैटरी की आंतरिक परतें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है आदि

Source link
#Erickshaw #Battery #Blastईरकश #क #बटर #बन #जनलव #दलल #म #क #मत #जन #कय #फटत #ह #बटर #Erickshaw #Battery #Blast #Delhi #People #Died #Fire #Caused #Erickshaw #Battery #Explosion #Kyo #Hua

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *