Explainer:क्या एआई पर होगा संयुक्त राष्ट्र का नियंत्रण, Un ने क्यों बनाया ‘ai फॉर गुड’ आयोग, कैसे करेगा काम? – Artificial Intelligence Global Initiative United Nations Un Ai For Good Commission Global South Us China Tech
“_id”:”6a4579e1242a096756012b08″,”slug”:”artificial-intelligence-global-initiative-united-nations-un-ai-for-good-commission-global-south-us-china-tech-2026-07-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Explainer: क्या एआई पर होगा संयुक्त राष्ट्र का नियंत्रण, UN ने क्यों बनाया ‘AI फॉर गुड’ आयोग, कैसे करेगा काम?”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अब एक ढांचे में लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की तरफ से पहल की गई है। इसके लिए एक आयोग के गठन की भी तैयारी है, जिसमें दुनियाभर के शीर्ष टेक-दिग्गज और नेतृत्वकर्ताओं को शामिल किए जाने की योजना है।
एआई फॉर ग्लोबल गुड। – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दुनिया में प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। खासकर 2020 के बाद से एक के बाद एक देशों ने एआई को तेजी से अपनाना जारी रखा है। हालांकि, इस पूरे दौर में अब तक एआई के इस्तेमाल को लेकर कोई केंद्रीकृत ढांचा नहीं बन पाया है। मौजूदा समय में अलग-अलग देश इस व्यवस्था को अपने हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि जहां अमेरिका और चीन जैसे देश इस वक्त एआई के क्षेत्र में काफी आगे निकल चुके हैं। वहीं, मध्य आय और निचली आय वाले देशों में एआई की पहुंच या तो सीमित है या बहुत धीमी है। साथ ही इसके इस्तेमाल का तरीका कुछ देशों में बेरोकटोक और अत्याधुनिक स्तर पर पहुंच चुका है, जबकि कुछ देशों में अभी आधारभूत स्तर पर भी नहीं पहुंचा है।