Explainer:क्या सार्वजनिक जगह पर गाली देना अपराध है, किन धाराओं में दोषी होने पर हो सकती है कितनी सजा? – Is Using Abusive Language In A Public Place A Crime? Which Bns Provisions Apply And What Punishment Can Follow

Explainer:क्या सार्वजनिक जगह पर गाली देना अपराध है, किन धाराओं में दोषी होने पर हो सकती है कितनी सजा? – Is Using Abusive Language In A Public Place A Crime? Which Bns Provisions Apply And What Punishment Can Follow

नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए और आपत्तिजनक पोस्टर प्रदर्शित किए गए। इनके वायरल होने के बाद पुलिस ने कुछ मामलों में एफआईआर दर्ज की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम लाइव में जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, लेकिन वह उन बच्चों को सजा नहीं, बल्कि माफी और सही मार्गदर्शन देना चाहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गुमराह युवाओं को सही रास्ता दिखाने में साथ दें।


क्या किसी को गाली देने या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर जेल हो सकती है? अगर अश्लील पोस्टर या सामग्री दिखाई जाए तो क्या होता है? कानून क्या कहता है?  आइए विस्तार से जानते हैं। 

मामला क्या है?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक अधिवक्ता ने नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में एक लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की पुष्टि करते हुए एडीसीपी नोएडा, मनीषा सिंह ने 30 जुलाई को बताया कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 353(1) और 356(1) लगाई गई हैं। शिकायत में कहा गया कि इस टिप्पणी से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और इससे समाज में वैमनस्य व लोक शांति भंग होने की आशंका पैदा हुई।

Source link
#Explainerकय #सरवजनक #जगह #पर #गल #दन #अपरध #ह #कन #धरओ #म #दष #हन #पर #ह #सकत #ह #कतन #सज #Abusive #Language #Public #Place #Crime #Bns #Provisions #Apply #Punishment #Follow

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *