Explainer:ट्रिलियनेयर से फिर बिलियनेयर हो गए हैं मस्क, 13 दिन में ऐसा क्या बदल गया, कहां लगी सबसे ज्यादा चपत? – From Trillionaire Back To Billionaire: What Changed For Musk In Just 13 Days?

Explainer:ट्रिलियनेयर से फिर बिलियनेयर हो गए हैं मस्क, 13 दिन में ऐसा क्या बदल गया, कहां लगी सबसे ज्यादा चपत? – From Trillionaire Back To Billionaire: What Changed For Musk In Just 13 Days?

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: रिया दुबे

Updated Thu, 25 Jun 2026 05:24 PM IST

स्पेसएक्स के धमाकेदार आईपीओ के बाद एलन मस्क 12 जून को दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने थे। लेकिन सिर्फ 13 दिनों में स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में तेज गिरावट से उनकी संपत्ति घटकर करीब 950 अरब डॉलर रह गई। ऐसा क्या हुआ कि मस्क ट्रिलियनेयर से फिर बिलियनेयर बन गए। आइए विस्तार से जानते हैं।


Explainer:ट्रिलियनेयर से फिर बिलियनेयर हो गए हैं मस्क, 13 दिन में ऐसा क्या बदल गया, कहां लगी सबसे ज्यादा चपत? – From Trillionaire Back To Billionaire: What Changed For Musk In Just 13 Days?

एलन मस्क नहीं रहे ट्रिलियनेयर
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अब ट्रिलियनेयर नहीं है। 12 जून को स्पेसएक्स के शेयर बाजार में शानदार डेब्यू के बाद मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने थे। अब उनकी संपत्ति घटकर 950 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में गिरावट इसकी वजह बने हैं।  


मस्क कैसे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने थे? उनकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट क्यों आई? मस्क को कितना घाटा हुआ? गिरावट के पिछे क्या वजह है? क्या अब मस्क दुनिया के सबसे अमिर व्यक्ति भी नहीं रहे? क्या फिर से ट्रिलियनेयर बन सकते हैं मस्क? आइये जानते हैं…

मस्क कैसे बने थे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर?


  • रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स ने 12 जून को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर आईपीओ लॉन्च किया। 

  • कंपनी ने 135 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर शेयर बेचे। 

  • पहले ही दिन शेयर 176 डॉलर तक पहुंच गया, जिससे मस्क की संपत्ति पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गई।

  • स्पेसएक्स के ऐतिहासिक आईपीओ ने शेयर बाजार से 75 अरब डॉलर जुटाए।

  • स्पेसएक्स का बाजार मूल्य लिस्टिंग के समय करीब 1.77 ट्रिलियन डॉलर था, जो कारोबार के दौरान लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। 

  • एलन मस्क के पास स्पेसएक्स में करीब 40% और टेस्ला में लगभग 12% हिस्सेदारी है।

रॉयटर्स की गणना के अनुसार, 12 जून को जब शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हुई, तो टेस्ला और उनकी अन्य कंपनियों की हिस्सेदारी को मिलाकर मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (1.1 लाख करोड़ डॉलर) को पार कर गई। इसमें केवल स्पेसएक्स की ही लगभग 866 अरब डॉलर की हिस्सेदारी शामिल है।

Source link
#Explainerटरलयनयर #स #फर #बलयनयर #ह #गए #ह #मसक #दन #म #ऐस #कय #बदल #गय #कह #लग #सबस #जयद #चपत #Trillionaire #Billionaire #Changed #Musk #Days

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *