डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपतियों के लिए इस्तेमाल होने वाले नए एयर फोर्स वन विमान का अनावरण किया। यह विमान पहले कतर के शाही परिवार के पास था और बाद में कतर ने इसे अमेरिका को उपहार के रूप में दिया। अब इसे राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी की जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने विमान का प्रदर्शन करते हुए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का धन्यवाद किया और इसे दुनिया का सबसे शानदार विमान बताया। ट्रंप ने कहा कि यह विमान अमेरिका को वैश्विक मंच पर बेहतर तरीके से प्रस्तुत करेगा और अन्य देशों के नेताओं के विमानों की तुलना में अधिक प्रभावशाली होगा। उन्होंने दावा किया कि विमान को ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’ बनाने के लिए तैयार किया गया है। ट्रंप के मुताबिक, इसके अंदर इस्तेमाल की गई लकड़ी, सामग्री और इंजन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्तर के हैं।
आइये जानते हैं इस नए एयर फोर्स वन में क्या खास है? आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति को नए विमान की जरूरत क्यों पड़ी? विमान के लिए कैसे तैयारियां की गईं? ट्रंप के पास यह विमान कैसे पहुंचा? क्या एयर फोर्स वन में शामिल पुराने विमान अब रिटायर हो जाएंगे? नए विमान में क्या-क्या सुविधाएं हैं? अमेरिकी वायुसेना ने इस पर क्या कहा है? ट्रंप की आगे की योजना क्या है?
नए एयर फोर्स वन में क्या है खास?
सीएनबीसी के अनुसार, नए विमान की सबसे बड़ी पहचान इसका बदला हुआ रंग है। दशकों से एयर फोर्स वन की पहचान रहे हल्के नीले रंग की जगह अब विमान को गहरे नीले, लाल और सफेद रंग में रंगा गया है। विमान के एक हिस्से पर राष्ट्रपति की मुहर और पीछे की पूंछ पर विशाल अमेरिकी झंडा लगाया गया है।
रिपोर्ट मुताबिक, यह ‘बोइंग 747-8 आई विमान’ राष्ट्रपति के मौजूदा विमानों से लगभग 18 फीट लंबा है। इसके पंखों का फैलाव करीब 30 फीट अधिक है और केबिन भी ज्यादा चौड़ा है। इसी वजह से इसे पैलेस इन स्काई यानी आसमान का महल कहा जा रहा है। इस विमान को औपचारिक रूप से वीसी-25बी ब्रिज विमान के नाम से जाना जाता है।

इस विमान के पंखों में मिरर-बॉल डिफेंस सिस्टम है, जो इन्फ्रारेड गाइडेंस सिस्टम को चकमा दे सकता है। तेज रफ्तार पंख के नए डिजाइन से इसकी गति तेज हुई है। यह 1050 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है।
करीब 3500 करोड़ से ज्यादा खर्च का अनुमान: इस विमान को अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार करने पर 40 करोड़ डॉलर (तकरीबन 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा) खर्च हुआ है। इसमें इसीएम डिफेंस सिस्टम लगाया जाएगा जो दुश्मन के रडार को जाम करता है और मिसाइलों को चकमा दे सकता है।
मेगा किचन से लेकर जिम तक की सुविधा: अमेरिकी राष्ट्रपति के इस नए एयरफोर्स वन में उनकी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। इस नए विमान में अत्याधुनिक डाइनिंग रूम और किचन हैं, जिसमें एक बार में 2,000 लोगों को खाने का इंतजाम किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें राष्ट्रपति के लिए एक सुइट है, जिसमें ड्रेसिंग रूम, शौचालय और जिम की सुविधा है।
Source link
#Explainerदनय #क #सबस #तकतवर #इसन #क #सबस #आलशन #वमन #डनलड #टरप #क #नए #एयर #फरस #वन #म #कय #खस #Donald #Trumps #Air #Force #Luxury #Power #Controversy


