Explainer:पाकिस्तानी मूल की मंत्री से लेकर भारत समर्थक नेताओं तक, ब्रिटेन के अगले पीएम की रेस में कौन-कौन? – Uk Prime Minister Keir Starmer Resignation British Pm Labour Party Candidate From India Supporter To Pakistan
“_id”:”6a399a7dd69c2f2cc90b92fb”,”slug”:”uk-prime-minister-keir-starmer-resignation-british-pm-labour-party-candidate-from-india-supporter-to-pakistan-2026-06-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Explainer: पाकिस्तानी मूल की मंत्री से लेकर भारत समर्थक नेताओं तक, ब्रिटेन के अगले पीएम की रेस में कौन-कौन?”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ अब लेबर पार्टी में नए पीएम को लेकर उम्मीदवारी की दौड़ शुरू हो गई है। मौजूदा समय में एंडी बर्नहैम का नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, अगर बाकी दावेदार नाम वापस नहीं लेते हैं तो अगले पीएम का फैसला लेबर पार्टी की अंदरूनी वोटिंग प्रक्रिया से ही होगा।
ब्रिटेन में पीएम पद के अगले दावेदार। – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने सोमवार (22 जून) को अपने पद से इस्तीफे का एलान कर दिया। अपने भाषण में स्टार्मर ने पीएम के तौर पर कार्यकाल की कई उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही लेबर पार्टी को 2024 में सत्ता में लौटाने के लिए चलाए गए चुनाव अभियान पर भी बात की। करीब दो साल बाद ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के एलान के साथ वे भावुक हो गए। स्टार्मर के इस्तीफे के साथ ही अब लेबर पार्टी में एक बार फिर नेतृत्व की दौड़ शुरू हो गई है। मौजूदा समय में कई बड़े नामों के प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पेश करने की चर्चा है। इनमें मौजूदा सरकार में गृह मंत्री- शबाना महमूद से लेकर हाल ही में कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले- अल-कार्न्स तक के नाम शामिल हैं।
आइये जानते हैं कि लेबर पार्टी में हालिया समय में मची उथल-पुथल के बीच कौन से बडे़ चेहरे अब प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं? जिन नामों की चर्चा है, वे कौन हैं और उनका राजनीतिक इतिहास क्या रहा है? भारत को लेकर इन नेताओं का क्या रुख रहा है?