करीब साढ़े चार साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में पहली बार मॉस्को ने वह मंजर देखा, जिसे अब तक केवल यूक्रेन के शहर झेल रहे थे। गुरुवार को यूक्रेन ने रूस की राजधानी पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। करीब 200 ड्रोन मॉस्को की ओर भेजे गए, जिनमें से कई रूस की सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए शहर के भीतर तक पहुंच गए।
हमले का सबसे बड़ा निशाना मॉस्को के दक्षिण-पूर्वी इलाके कपोतन्या में स्थित तेल रिफाइनरी बनी। हमले के बाद आसमान में धुएं के विशाल गुबार दिखाई दिए और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ईंधन टैंक में जोरदार विस्फोट और आग की लपटें साफ नजर आईं।
आइए जानते हैं कि यूक्रेन ने रूस के किन-किन क्षेत्रों को निशाना बनाया? यूक्रेन रूस की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था को कैसे भेद पाया? यूक्रेन ने हमले के लिए किन मिसाइलों और हथियारों का इस्तेमाल किया? रूस यूक्रेन के ड्रोन को रोकने में कैसे असफल हो गया? इस हमले का सबसे बड़ा असर क्या होगा? यूक्रेन के राष्ट्रपति ने हमले पर क्या कहा? पुतिन क्या कर सकते हैं? ट्रंप अब क्या करेंगे?
आखिर क्या-क्या निशाना बना?
द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के हमले का मुख्य लक्ष्य मॉस्को की सबसे महत्वपूर्ण तेल रिफाइनरियों में से एक थी। यह रिफाइनरी राजधानी की पेट्रोल जरूरतों का लगभग 40 प्रतिशत और डीजल की करीब 50 प्रतिशत आपूर्ति करती है।
हमले में रिफाइनरी के ईंधन भंडारण टैंक को नुकसान पहुंचा। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि टैंक की छत हवा में उछल गई और कुछ ही मिनटों में पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। रूसी अधिकारियों के अनुसार हमले में एक ऊंची आवासीय इमारत, एक औद्योगिक परिसर और कई निजी मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। कम से कम 17 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है।

Source link
#Explainerमसक #पर #डरन #क #परहर #यकरन #न #कस #भद #रस #क #सरकष #अब #कय #करग #पतन #Moscows #Defenses #Breached #Ukraines #Biggest #Drone #Attack #Means


