Fifa Wc:फ्रांस का सपना टूटा, फिर भी एमबाप्पे और डेशां ने ऐसा कौन-सा रिकॉर्ड बनाया जो इतिहास में दर्ज हो गया? – Fifa World Cup 2026: Mbappe And Didier Deschamps Create History Despite France Vs Spain Semi-final Defeat

Fifa Wc:फ्रांस का सपना टूटा, फिर भी एमबाप्पे और डेशां ने ऐसा कौन-सा रिकॉर्ड बनाया जो इतिहास में दर्ज हो गया? – Fifa World Cup 2026: Mbappe And Didier Deschamps Create History Despite France Vs Spain Semi-final Defeat

फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ फ्रांस का लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना टूट गया, लेकिन टीम के कप्तान किलियन एम्बाप्पे और मुख्य कोच डिडिएर डेशॉ ने इस मुकाबले के दौरान ऐसे ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाए, जिन्होंने हार के बावजूद उन्हें सुर्खियों में ला दिया। अब फ्रांस की टीम शनिवार को मियामी में तीसरे स्थान के लिए होने वाला मुकाबला खेलेगी, जहां एमबाप्पे के पास अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ने का मौका होगा। यह मुकाबला 19 जुलाई को रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।





FIFA World Cup 2026: Mbappe and Didier Deschamps Create History Despite France vs Spain Semi-final Defeat

एमबाप्पे
– फोटो : FIFA.COM


एमबाप्पे बने फ्रांस के सबसे ज्यादा विश्व कप मैच खेलने वाले खिलाड़ी

 

  • डलास स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ मैदान पर उतरते ही किलियन एम्बाप्पे ने अपने करियर का 21वां विश्व कप मैच खेला। इसके साथ ही वह फ्रांस की ओर से विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।
  • उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान ह्यूगो लोरिस को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2010 से 2022 के बीच 20 विश्व कप मुकाबले खेले थे। एम्बाप्पे ने महज 27 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे यह साफ है कि आने वाले वर्षों में वह इस रिकॉर्ड को और भी आगे ले जा सकते हैं।

फ्रांस के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच
किलियन एमबाप्पे 21
ह्यूगो लोरिस 20
एंटोनी ग्रीजमैन 19
ओलिवियर गिरूड 18
राफेल वराने 18
फेबियन बार्थेज 17
थिएरी हेनरी 17
लिलियन थुराम 16
मैक्सिम बॉसिस 15
मिशेल प्लातिनी 14


FIFA World Cup 2026: Mbappe and Didier Deschamps Create History Despite France vs Spain Semi-final Defeat

फीफा विश्वकप 2026
– फोटो : FIFA.COM


गोल्डन बूट की दौड़ में भी सबसे आगे

हालांकि फ्रांस फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है, लेकिन एमबाप्पे अभी भी गोल्डन बूट जीतने के सबसे बड़े दावेदार बने हुए हैं। उनके नाम इस विश्व कप में आठ गोल और तीन असिस्ट दर्ज हैं। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी भी आठ गोल के साथ बराबरी पर हैं, लेकिन उनके खाते में दो असिस्ट हैं। नॉर्वे के एरलिंग हालैंड सात गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के जूड बेलिंघम और हैरी केन 6-6 गोल के साथ उनके पीछे हैं। तीसरे स्थान के मुकाबले में एमबाप्पे के पास गोल्डन बूट की दौड़ में अपनी बढ़त मजबूत करने का मौका रहेगा।

गोल्डन बूट की दौड़ (सेमीफाइनल के बाद)

खिलाड़ी देश गोल असिस्ट
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 8 3
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 8 2
एर्लिंग हालंद नॉर्वे 7 0
जूड बेलिंगहम इंग्लैंड 6 1
हैरी केन इंग्लैंड 6 1


FIFA World Cup 2026: Mbappe and Didier Deschamps Create History Despite France vs Spain Semi-final Defeat

डेशॉ और एमबाप्पे
– फोटो : FIFA.COM


डिडिएर डेशॉ ने भी रचा इतिहास

 

  • सेमीफाइनल में फ्रांस की टीम के साथ मैदान पर उतरते ही डिडिएर डेशॉ ने भी विश्व कप इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।
  • यह विश्व कप में उनके कोच के रूप में 25वां मैच था। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के दिग्गज हेल्मुट शॉन के विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कोचिंग देने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
  • विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कोचिंग देने वाले प्रशिक्षकों की सूची में अब दोनों के नाम संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
  • शनिवार को तीसरे स्थान के मुकाबले में डेशां अपना 26वां विश्व कप मैच संभालेंगे और इस सूची में अकेले नंबर-1 बन जाएंगे।

विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कोचिंग का रिकॉर्ड

कोच विश्व कप मैच
डिडिएर डेशॉ (फ्रांस) 25
हेल्मुट शॉन (जर्मनी) 25
कार्लोस अल्बर्टो परेरा (ब्राजील) 23
लुइज़ फेलिपे स्कोलारी (ब्राजील) 21
बोरा मिलुटिनोविच 20
ऑस्कर तबरेज (उरुग्वे) 20
मारियो जगालो (ब्राजील) 20


FIFA World Cup 2026: Mbappe and Didier Deschamps Create History Despite France vs Spain Semi-final Defeat

डेशॉ
– फोटो : FIFA.COM


14 साल का शानदार सफर अंतिम पड़ाव पर

 

  • डिडिएर डेशॉ का फ्रांस के मुख्य कोच के रूप में 14 साल लंबा कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है। उनके नेतृत्व में फ्रांस ने 2018 में विश्व कप जीता, जबकि इससे पहले वह 1998 में खिलाड़ी के रूप में भी विश्व चैंपियन रहे थे। खिलाड़ी और कोच, दोनों भूमिकाओं में विश्व कप जीतने वाले चुनिंदा फुटबॉल दिग्गजों में उनका नाम शामिल है।
  • भले ही इस बार फ्रांस फाइनल तक नहीं पहुंच सका, लेकिन एमबाप्पे और डेशॉ के रिकॉर्ड इस विश्व कप को उनके लिए यादगार बना गए। अब सबकी नजर तीसरे स्थान के मुकाबले पर होगी, जहां दोनों के पास इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ने का अवसर होगा।


Source link
#Fifa #Wcफरस #क #सपन #टट #फर #भ #एमबपप #और #डश #न #ऐस #कनस #रकरड #बनय #ज #इतहस #म #दरज #ह #गय #Fifa #World #Cup #Mbappe #Didier #Deschamps #Create #History #France #Spain #Semifinal #Defeat

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *