1. बार्सिलोना के आठ खिलाड़ी, दोनों बार स्पेन की टीम में
2010 में स्पेन की विश्व कप विजेता टीम में बार्सिलोना के आठ खिलाड़ी थे। इनमें सर्जियो बुस्केट्स, डेविड विया, जावी, इनिएस्ता और कार्लोस पुयोल जैसे दिग्गज शामिल थे। 2026 के विश्व कप में भी स्पेन की टीम में बार्सिलोना से आठ खिलाड़ियों को जगह मिली। इस बार लामिन यमाल, फेर्रान टॉरेस, डैनी ओल्मो, गावी और पेड्री जैसी नई पीढ़ी टीम की रीढ़ हैं।
2. रियल मैड्रिड दोनों बार ट्रॉफीलेस रहा
2010 में रियल मैड्रिड कोई बड़ा घरेलू खिताब नहीं जीत सका था। 2026 में भी रियल मैड्रिड क्लब ने ट्रॉफीलेस सीजन बिताई है। इसे भी लोग दिलचस्प संयोग मान रहे हैं।
3. यूरो चैंपियन बनने के बाद विश्व कप फाइनल
2010 से पहले स्पेन ने यूरो कप 2008 जीता था। 2026 विश्व कप से पहले भी स्पेन मौजूदा यूरो चैंपियन है। यानी दोनों बार टीम यूरोप की चैंपियन बनकर विश्व कप खेलने उतरी।
4. जोसे मोरिन्हो की रियल मैड्रिड वापसी
2010 में जोसे मोरिन्हो पहली बार रियल मैड्रिड के कोच बने थे। 2026 में भी उनकी वापसी रियल मैड्रिड के मैनेजर के रूप में हुई। यह भी चर्चा में रहने वाला संयोग है।
Source link
#Fifa #Wcसपन #फफ #वशवकप #जतन #क #परबल #दवदर #कय #जबरदसत #सयग #ज #बत #रह #सतर #इस #बर #टम #क #सथ #Fifa #World #Cup #Final #Incredible #Coincidences #Hint #Spain #Repeat #Glory







