Fifa World Cup:ये किसके साथ पुर्तगाल का मैच देखने पहुंचे ब्राजील के दिग्गज काका? फोटोज ने इंटरनेट पर लगाई आग – Kaká And Wife Carolina Leite Set Internet Ablaze With Gorgeous Fifa World Cup Stadium Photos!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी रिकार्डो काका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका पुराना खेल नहीं, बल्कि फीफा वर्ल्ड कप के दौरान स्टैंड्स से वायरल हो रही कुछ तस्वीरें हैं। काका को स्टेडियम में एक खूबसूरत महिला के साथ मैच का लुत्फ उठाते देखा गया, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
2 of 8
काका और कैरोलिना लेइट
– फोटो : Instagram
यह महिला कोई और नहीं, बल्कि काका की दूसरी और मौजूदा पत्नी कैरोलिना बतिस्ता लेइट। कैरोलिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर काका के साथ कई क्यूट तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिख- यहां फीफा वर्ल्ड कप में बेहद रोमांचक दिनों का अनुभव ले रही हूं।
3 of 8
काका और कैरोलिना लेइट
– फोटो : Instagram
इस पोस्ट पर काका ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया- मैं तुमसे प्यार करता हूं। काका की लव लाइफ और शादियां हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चा का विषय रही हैं। आइए जानते हैं कि उनकी दोनों पत्नियों के साथ उनका रिश्ता कैसा रहा-
4 of 8
काका और कैरोलिना लेइट
– फोटो : Instagram
पहली पत्नी कैरोलिन सेलिको: ‘परफेक्ट’ होने के कारण हुआ तलाक?
काका ने साल 2005 में अपनी बचपन की दोस्त कैरोलिन सेलिको से शादी की थी। दोनों का रिश्ता करीब 10 साल तक चला और उनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बयान वायरल हुआ था।
5 of 8
पहली पत्नी कैरोलिन सेलिको के साथ काका
– फोटो : Twitter
उस बयान में दावा किया गया कि सेलिको ने काका को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह अपने आप में परफेक्ट थे। इसके बाद कैरोलिन सेलिको ने खुद बयान दिया था कि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं थी, बल्कि वे समय के साथ एक-दूसरे से दूर हो गए थे।