Fifa World Cup 2026 Live:फ्रांस और सेनेगल ने किया पहला प्रहार, नॉर्वे और इराक पर बनाई बढ़त – Norway Vs France, Senegal Vs Iraq Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

12:40 AM, 27-Jun-2026

सेनेगल ने इराक के खिलाफ बनाई 1-0 की बढ़त

सेनेगल ने शानदार शुरुआत करते हुए चौथे मिनट में बढ़त हासिल कर ली। हबीब डियारा ने चौथे मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। शुरुआती मिनटों में आक्रामक खेल का फायदा सेनेगल को मिला, जबकि इराक अब बराबरी की तलाश में अपने हमलों की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश करेगा।

12:39 AM, 27-Jun-2026

फ्रांस ने शुरुआती बढ़त बनाई

नॉर्वे के खिलाफ फ्रांस ने मुकाबले के सातवें मिनट में बढ़त हासिल कर ली है। स्टार फॉरवर्ड उस्मान डेम्बेले ने सातवें मिनट में शानदार गोल दागकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती मिनटों से ही फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया और उसका फायदा डेम्बेले के गोल के रूप में मिला। अब नॉर्वे की टीम बराबरी हासिल करने के लिए दबाव बढ़ाने की कोशिश करेगी।

12:36 AM, 27-Jun-2026

FIFA World Cup 2026 Live: मुकाबले शुरू हुए

फीफा विश्व कप 2026 में आज ग्रुप-आई के दो अहम मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले मैच में नॉर्वे की टीम फ्रांस को चुनौती दे रही है, जबकि दूसरे मुकाबले में सेनेगल और इराक आमने-सामने हैं। दोनों मैच शुरू हो चुके हैं और टीमें जीत के साथ अपने अभियान को मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।

12:33 AM, 27-Jun-2026

फ्रांस और नॉर्वे: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

12:32 AM, 27-Jun-2026

सेनेगल और इराक: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

12:13 AM, 27-Jun-2026

FIFA World Cup 2026 Live: फ्रांस और सेनेगल ने किया पहला प्रहार, नॉर्वे और इराक पर बनाई बढ़त

FIFA World Cup 2026, Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट के दो मुकाबले ग्रुप-आई की नॉर्वे-फ्रांस और सेनेगल-ईराक के बीच खेले जा रहे हैं। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…

Source link
#Fifa #World #Cup #Liveफरस #और #सनगल #न #कय #पहल #परहर #नरव #और #इरक #पर #बनई #बढत #Norway #France #Senegal #Iraq #Live #Fifa #World #Cup #Today #Football #Match #Result #Updates

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *