भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से हराया। भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा बरकरार है और टीम 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ कभी नहीं हारी है। इतना ही नहीं भारत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 18 मैचों से अजेय चल रहा है और लंदन में भी टीम का दबदबा देखने मिला।
भारत के लिए अभिषेक, निलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और रजिंदर सिंह ने एक-एक गोल दागे, जबकि पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम, अबु महमूद और मोईन शकील ने गोल किए। दोनों टीमों के बीच चौथे क्वार्टर तक मुकाबला बेहद रोमांच नजर आया। पाकिस्तान ने अंतिम क्वार्टर में दो गोल करके बढ़त कम करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही।
Source link
#Fih #Pro #Leagueपकसतन #पर #भरतय #परष #हक #टम #क #दबदब #बरकरर #एफआईएच #पर #लग #मकबल #म #द #शकसत #Indian #Mens #Hockey #Team #Beat #Archrivals #Pakistan #Fih #Pro #League #London #Match #Highlights #Result



