Former VP Jagdeep Dhankhar Hospitalized in AIIMS Delhi

Former VP Jagdeep Dhankhar Hospitalized in AIIMS Delhi

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Former VP Jagdeep Dhankhar Hospitalized in AIIMS Delhi

फाइल फोटो

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें नई दिल्ली में AIIMS में भर्ती कराया गया।

सुरक्षाकर्मी उन्हें PCR वाहन से घर ले गए। धनखड़ कुछ मिनट तक बेहोश रहे। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्बुलेंस से AIIMS ले जाया गया।

75 साल धनखड़ को कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। वे कार्डियोलॉजी विभाग में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

धनखड़ की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। AIIMS प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

धनखड़ के घर पहुंचने के बाद ILBS की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनका चेकअप किया। इसके बाद अस्पताल भेजा गया।

जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 से जुलाई 2025 में इस्तीफा देने तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में काम किया।

मार्च 2025 में स्टेंट पड़ चुका था

9 मार्च से 12 मार्च 2025 में धनखड़ दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। तब अचानक चक्कर और घबराहट के कारण उन्हें भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में ही आधी रात को भी उन्हें चक्कर आए। सीने में जकड़न महसूस होने के कारण घबराहट भी हो रही थी। डॉक्टरों ने तत्काल स्टेंट डाला। हालांकि इससे पहले भी उन्हें एंजियोग्राफी की सलाह दी जा रही थी।

Source link
#Jagdeep #Dhankhar #Hospitalized #AIIMS #Delhi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *