Guwahati Homestay Student Death Case

Guwahati Homestay Student Death Case

  • Hindi News
  • National
  • Guwahati Homestay Student Death Case | Nimisha Thakuria Asif Ali Allegation

गुवाहाटी16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Guwahati Homestay Student Death Case

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय सोशियोलॉजी की स्टूडेंट निमिषा ठाकुरिया की एक होमस्टे में में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसके साथ ठहरे 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड आसिफ अली को गिरफ्तार किया है।

हालांकि, आसिफ का दावा है कि निमिषा ने आत्महत्या की है। लेकिन, पुलिस को प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है।

निमिषा के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, आधी रात को निमिषा का कॉल आया था। वह सिर्फ इतना ही कह सकी- वे मुझे मार डालेंगे।

इसके उसका फोन बंद हो गया। इससे आशंका है कि उससे फोन छीन लिया गया होगा। हालांकि इस दावे की अभी जांच होनी बाकी है।

आजरा इलाके के इसी होमस्टे में निमिषा और आसिफ शुक्रवार की रात को ठहरे थे।

आजरा इलाके के इसी होमस्टे में निमिषा और आसिफ शुक्रवार की रात को ठहरे थे।

केयरटेकर ने सुनी थी चिल्लाने और रोने की आवाजें

होमस्टे के केयरटेकर और कुक बिपुल बाइलुंग ने घटना की रात का आंखों देखा हाल बयां किया। उन्होंने बताया कि रात में उन्होंने एक पुरुष की चिल्लाने की आवाज सुनी, जो कह रहा था, दादा, उठो, उठो।

बाइलुंग ने कहा, जब हम आवाज की दिशा में गए, तो कमरे में एक लड़का लड़की के शरीर को पकड़े हुए था और लड़की फर्श पर पड़ी हुई थी। कर्मचारियों के अनुसार, दोनों पहले भी इस होमस्टे में रुक चुके थे और उस रात उन्होंने कमरा नंबर 10 बुक किया था।

निमिषा सोशियोलॉजी की स्टूडेंट थी और धारापुर की रहने वाली थी।

निमिषा सोशियोलॉजी की स्टूडेंट थी और धारापुर की रहने वाली थी।

इसी होमस्टे में अक्सर ठहरने आते थे दोनों

आजरा इलाके के एक होमस्टे में निमिषा बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निमिषा सोशियोलॉजी की स्टूडेंट थी और धारापुर की रहने वाली थी। होमस्टे के मालिक के पुलिस को बताया है कि निमिषा और आसिफ हर कभी इस होम स्टे में ठहरने आते थे।

गुवाहाटी पुलिस के डीसीपी (वेस्ट) बोलिन देवरी के मुताबिक, आसिफ का कहना है कि निमिषा ने छत के पंखे से फांसी लगाई थी और उसने उसे उतारा। लेकिन पुलिस ने उसके दावे को अंतिम निष्कर्ष नहीं माना है। डीसीपी ने कहा है कि पुलिस मामले की तह तक जाएगी।

गुवाहाटी में हिंदू संगठन प्रदर्शन करते हुए।

गुवाहाटी में हिंदू संगठन प्रदर्शन करते हुए।

लव जिहाद का आरोप, इलाके में तनाव

मृतका हिंदू समुदाय से थी और गिरफ्तार आरोपी मुस्लिम है, जिसके चलते घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क जाम कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर हालात को नियंत्रित किया।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

गर्लफ्रेंड बोली-लव जिहाद में फंसाने की धमकी दी:भोपाल में ड्रिंक कर रहे युवकों ने अड़ीबाजी की

श्याम, अजय और राहुल पार्क में ड्रिंक कर रहे थे। मैंने और फैजान ने विरोध किया तो लव जिहाद जैसे केस में फंसाने की धमकी दी। फैजान को पीटने लगे। एक ने मारने के लिए चाकू निकाला तो उसे छीनकर फैजान ने उन पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Guwahati #Homestay #Student #Death #Case

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *