Hasin Jahan lashes out on mohd shami targets farmhouse private birthday celebration for keep girlfriend

Hasin Jahan lashes out on mohd shami targets farmhouse private birthday celebration for keep girlfriend


Hasin Jahan On Mohammed Shami: क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हसीन जहां की रिलेशनशिप कॉन्ट्रोवर्सी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन हसीन जहां मोहम्मद शमी को टार्गेट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। अब एक बार फिर से हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें काफी गुस्से भरी बातें लिखी हैं।

Hasin Jahan lashes out on mohd shami targets farmhouse private birthday celebration for keep girlfriend

हसीन जहां ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी एक फोटो लगी हुई है और बैकग्राउंड म्यूजिक ‘जीने लगा हूं’ चल रहा है। इसे शेयर करते हुए हसीन जहां ने काफी लंबा चौड़ा कैप्शन लिया है जिसे हर कोई शमी से जोड़कर देख रहा है।

हसीन जहां ने लिखा, “जबरदस्ती किसी की जिंदगी में घुसो फिर उसकी इज्जत लूट कर उसकी जिंदगी बर्बाद करोगे तो जिंदगी तुम्हारी जहन्नुम बनेगी इंशाअल्लाह, ना कि दूसरे का सिंपल लॉजिक है। समाज से छुप कर गलत काम करना वेश्या रखना ये नंगे लोग और अपराधी करते हैं जैसे कि तू कर रहा है।”

हसीन जहां ने आगे लिखा, “तू फार्महाउस में वेश्या रखेल का जन्मदिन चुपके से सेलिब्रेट करता है। मैं दुनिया समाज के सामने 5 स्टार होटल में बेटी का जन्मदिन मनाती हूं। अल्हम्दुलिल्लाह! अब बता इज्जत और सम्मान की बात कौनसी है? जहन्नमी तू भी वक्त का इंतजार में है और मैं भी वक्त और अल्लाह के फैसले का इंतजार में हूं।”

हसीन यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होंने आगे और भड़ास निकालते हुए लिखा, “मेरी शादी का इंतज़ार है तुझे है ना? जब मेरे नसीब में आवारा कुत्ता लिखा है तो फिर मैं शादी के बारे में सोचूंगी?इसी झूठ ये ख्याली पुलाव पकाना चोर दे.तेरी ये दुआ कुबूल नहीं होने वाली।”

बता दें कि हसीन जहां आए दिन शमी को टार्गेट करते हुए ऐसे पोस्ट करती रहती हैं। दोनों की शादी काफी बुरे दौर में आकर टूटी। हसीन जहां में शमी पर मैच फिक्सिंग से लेकर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और परिवार पर मारपीट तक कई गंभीर आरोप लगाए थे।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *