‘He will become the next Shah Rukh Khan…’ Shehnaaz Gill’s prediction about Raghav Juyal

‘He will become the next Shah Rukh Khan…’ Shehnaaz Gill’s prediction about Raghav Juyal


Shehnaaz Gill Raghav Juyal: शहनाज गिल और राघव जुयाल को लेकर चर्चा है और अक्सर दोनों के एक साथ देखा जाता है। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज गिल ने राघव को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है।

Shehnaaz Gill Raghav Juyal

शहनाज की मानें तो राघव जुयाल अगले शाहरुख खान बनेंगे। जी हां, शाहरुख खान भी आउटसाइडर थे और टीवी से आए थे और इसी तरह से राघव भी टीवी से आए हैं और इस इंडस्ट्री में उनका कोई सहारा पहले से नहीं था। शहनाज गिल इस दौरान फरिदून शहरयार से बात कर रही थीं।

राघल जुयाल अगला शाहरुख खान

शहनाज गिल ने राघव को लेकर खुलकर कहा, ”वो देखना मैं बोल रही हूं वो शाहरुख खान बनेगा। मुंबई में मेरे दोस्त वोस्त नहीं हैं, एक ही सहारा है और वो है राघव। मेरी लाइफ में प्रॉब्लम आती है तो उसको मुझे कॉल करना होता है। कल को कोई प्रॉब्लम आ रही है, बॉडीवाइज हेल्थवाइज तो मुझे उसी को कॉल करना होता है। मुंबई में मेरे माता वही है राघव। वो शाहरुख खान बनेगा।” सोशल मीडिया पर इस तरह का बयान अब चर्चा में है और शहनाज गिल को लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

दोनों के बीच है अफेयर?

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में दोनों एक साथ नजर आए थे। ऐसा कहा जाता है कि उसी फिल्म के दौरान एक दूसरे के करीब आए और डेट कर रहे हैं।

इशारों इशारों में सलमान खान ने बताया था कि शहनाज अब मूवऑन कर चुकी हैं। हालांकि दोनों ने एक दूसरे के साथ रिश्ते को अभी तक कुबूल नहीं किया है। देखने वाली बात होगी कि वो कब ऑफिशियल ऐलान करते हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *