धर्मेंद्र की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी
धर्मेंद्र की पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने उनके साथ अपनी कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘पूरा एक साल बीत गया है लेकिन मेरा दुख कम नहीं हुआ है। मैं एक ऐसे इंसान को खोने का शोक मना रही हूं, जो सिर्फ मेरे पति ही नहीं, सब कुछ थे। वह मेरे दोस्त, मार्गदर्शक और मेरी ताकत थे। असल में वह ही मेरा अस्तित्व थे।’
जमीन से जुड़े रहे अभिनेता
‘शोले’ की अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है। उनका शानदार व्यक्तित्व, उनका स्वाभाविक अच्छापन उनके पूरे स्वभाव में झलकता था। वह एक ऐसे अनोखे इंसान थे, जो सफलता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपनी जड़ों से जुड़े रहे।’
हेमा ने किया गीता का जिक्र
हेमा मालिनी ने पोस्ट में भगवद गीता की शिक्षाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने माना कि आत्मा अमर होती है और पुनर्जन्म लेती है लेकिन फिर भी उन्हें धर्मेंद्र की प्यार भरी मौजूदगी की बहुत याद आती है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को याद करने और उनकी विरासत के बारे में दिल छू लेने वाले संदेश साझा करने के लिए उनके लाखों फैंस का भी धन्यवाद किया।







