Hockey World Cup:इंग्लैंड ने बिगाड़ा भारत का खेल, पाकिस्तान के खिलाफ हारते ही क्यों खत्म हो जाएगा सफर? जानें – Hockey World Cup 2026: What Are India’s Qualification Scenarios After Defeat Against England?

Hockey World Cup:इंग्लैंड ने बिगाड़ा भारत का खेल, पाकिस्तान के खिलाफ हारते ही क्यों खत्म हो जाएगा सफर? जानें – Hockey World Cup 2026: What Are India’s Qualification Scenarios After Defeat Against England?

हॉकी विश्वकप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली 2-4 की हार ने भारतीय टीम के लिए अगले दौर की राह मुश्किल कर दी है। एक समय 2-1 से आगे चल रही हरमनप्रीत सिंह की टीम दूसरे हाफ में तीन गोल गंवा बैठी। अब भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है, जहां एक हार उसके वर्ल्ड कप अभियान पर ही विराम लगा सकती है।




Hockey World Cup 2026: What Are India's Qualification Scenarios After Defeat Against England?

भारतीय हॉकी टीम
– फोटो : IANS


इंग्लैंड के खिलाफ भारत का प्रदर्शन

 

  • भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं की और निकोलस बैंडुराक ने 14वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। हालांकि, भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहले हाफ के अंत तक 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि दिलप्रीत सिंह ने 25वें मिनट में भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। हाफ टाइम तक भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था।
  • लेकिन तीसरे क्वार्टर में मुकाबले का पूरा रुख बदल गया। भारत के डिफेंस में हुई गलतियों का इंग्लैंड ने फायदा उठाया। स्टुअर्ट रशमियर ने 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 किया और इसके चार मिनट बाद हेनरी क्रॉफ्ट ने इंग्लैंड को 3-2 की बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में बैंडुराक ने अपना दूसरा गोल कर इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी।


Hockey World Cup 2026: What Are India's Qualification Scenarios After Defeat Against England?

टीम इंडिया
– फोटो : Hockey India Instagram


दो मैचों में तीन अंक, अब पाकिस्तान से होगा सामना

 

  • भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत वेल्स को 3-1 से हराकर की थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ हार ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
  • पूल डी में इंग्लैंड छह अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान और वेल्स के खाते में दो-दो मैचों के बाद एक-एक अंक है।
  • वर्ल्ड कप के नियमों के मुताबिक, हर पूल की शीर्ष दो टीमें दूसरे दौर में पहुंचेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नौवें से 16वें स्थान के वर्गीकरण मुकाबले खेलेंगी।


Hockey World Cup 2026: What Are India's Qualification Scenarios After Defeat Against England?

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो)
– फोटो : ANI


पाकिस्तान से हारते ही क्यों बाहर हो जाएगा भारत?

भारत के लिए अगला मुकाबला सबसे महत्वपूर्ण होने जा रहा है, क्योंकि सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान है। अगर भारत पाकिस्तान से हार जाता है, तो उसके तीन अंक ही रह जाएंगे और पाकिस्तान चार अंक तक पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत के लिए शीर्ष दो में जगह बनाना संभव नहीं होगा और टीम टूर्नामेंट के अगले दौर से बाहर हो जाएगी। यानी भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कम से कम ड्रॉ की जरूरत है। जीत मिलने पर भारत छह अंकों के साथ मजबूती से अगले दौर की ओर बढ़ जाएगा।


Hockey World Cup 2026: What Are India's Qualification Scenarios After Defeat Against England?

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो)
– फोटो : ANI


ड्रॉ हुआ तो क्या होगा?

अगर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला ड्रॉ रहता है, तो भारत के चार अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में भारत को वेल्स और इंग्लैंड के मुकाबले के नतीजे पर भी नजर रखनी होगी। अगर वेल्स इंग्लैंड से हारता है या मुकाबला ड्रॉ रहता है, तो भारत दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंच सकता है। हालांकि, अगर वेल्स इंग्लैंड को हरा देता है और भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी ड्रॉ रहता है, तो भारत और वेल्स के बीच दूसरे स्थान का फैसला गोल अंतर के आधार पर होगा।


Source link
#Hockey #World #Cupइगलड #न #बगड #भरत #क #खल #पकसतन #क #खलफ #हरत #ह #कय #खतम #ह #जएग #सफर #जन #Hockey #World #Cup #Indias #Qualification #Scenarios #Defeat #England

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *