Hotel Check-in:होटल में कमरा लेने पहुंचे तो नहीं देनी होगी आधार की कॉपी? जानें क्या बदल गया नियम – Hotel Check-in Without Aadhaar Copy Know The New Digital Verification System
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूमने का प्लान बनाते समय होटल बुक करना जितना आसान हो गया है, चेक-इन के वक्त पहचान से जुड़ी प्रक्रिया उतनी ही जरूरी रहती है। अब तक होटल पहुंचने पर रिसेप्शन पर आधार कार्ड की कॉपी मांगना आम बात थी। लेकिन अब पहचान के तरीके में बदलाव देखने को मिल रहा है। नई डिजिटल व्यवस्था के तहत होटल में ठहरने वाले लोगों की पहचान के लिए आधार की फोटोकॉपी पर निर्भरता कम की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आधार की कॉपी नहीं देनी होगी तो होटल में पहचान की पुष्टि कैसे होगी? इसका जवाब डिजिटल वेरिफिकेशन में छिपा है।
2 of 5
होटल में ठहरने वालों के लिए बड़ी खबर
– फोटो : freepik
QR कोड और OTP से हो सकता है वेरिफिकेशन
नई व्यवस्था के तहत होटल में पहुंचने वाले ग्राहक की पहचान जांचने के लिए डिजिटल तरीके अपनाए जा सकते हैं। इनमें QR कोड, OTP और ऐप आधारित प्रक्रिया शामिल है। यानी पहचान की पुष्टि के लिए हर बार दस्तावेज की फोटोकॉपी जमा करने की जरूरत कम हो सकती है। इस व्यवस्था का मकसद पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बनाना और डिजिटल तरीकों को बढ़ावा देना है।
3 of 5
होटल में ठहरने वालों के लिए बड़ी खबर
– फोटो : Freepik
बार-बार आधार की कॉपी देने से मिलेगी राहत
कई लोगों को होटल में चेक-इन के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी करवानी पड़ती है। नई व्यवस्था के बाद ऐसी जरूरत कम हो सकती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बनाने और डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। इसी वजह से होटल जैसी जगहों पर भी डिजिटल वेरिफिकेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
4 of 5
होटल में ठहरने वालों के लिए बड़ी खबर
– फोटो : Adobe Stock
प्राइवेसी के लिहाज से भी फायदा
डिजिटल प्रक्रिया का एक बड़ा फायदा यह हो सकता है कि लोगों को अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी बार-बार कागज पर देने की जरूरत कम पड़े। इससे निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहने की उम्मीद है। साथ ही चेक-इन का काम भी पहले के मुकाबले तेज और आसान हो सकता है।
5 of 5
होटल में ठहरने वालों के लिए बड़ी खबर
– फोटो : Adobe Stock
होटल और रेस्तरां में बढ़ेगा डिजिटल इस्तेमाल
इस नई व्यवस्था को कई होटलों ने अपनाना शुरू कर दिया है। वहीं दिसंबर तक देश के 50 प्रतिशत से ज्यादा होटल और रेस्तरां में पहचान सत्यापन के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की जा सकती है। यानी आने वाले समय में होटल में कमरा लेने का तरीका भी तेजी से डिजिटल हो सकता है। इससे यात्रियों को पहचान सत्यापन के लिए बार-बार फोटोकॉपी कराने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।